विज्ञापन
5 years ago

T20 WC South Africa vs Sri Lanka: सुपर 12 के ग्रुप 1 में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका (SA vs SL) को शारजाह में खेले गए मैच में 4 विकेट से हरा दिया है. साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मैच में श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया, डेविड मिलर ने 13 गेंद पर 23 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया. मिलकर ने 20वें ओवर में 2 छक्का लगाकर मैच का पासा पलट दिया. इसके अलावा रबाडा ने 7 गेंद पर 13 रन बनाए और आखिरी ओवर के 5वीं गेंद पर चौका जमाकर साउथ अफ्रीका को शानदार जीत दिला दी. पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में1 42 रन बनाए, श्रीलंका की ओर से निसानका ने शानदार 72 रन की पारी खेली, इसके अलावा कोई दूसरा श्रीलंकाई बल्लेबाज क्रीज पर जमकर नहीं खेल पाया और पूरी टीम 142 रन पर आउट हो गई. स्कोरकार्ड

India vs New Zealand: भारतीय प्लेइंग XI को लेकर बड़ी खबर, शार्दुल को नहीं मिलेगी जगह, हार्दिक का खेलना तय- रिपोर्ट

साउथ अफ्रीका प्लेइंग इलेवन
टेम्बा बावुमा (c), क्विंटन डी कॉक (wk), रस्सी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, रीज़ा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन
कुसल परेरा (विकेटकीपर), पथुम निसानका, चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, लाहिरु कुमारा

साउथ अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच 16 टी-20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं जिसमें 10 मैच साउथ अफ्रीकी टीम जीतने में सफल रही है. श्रीलंका को केवल 5 में ही जीत मिली है. वहीं, बात करें टी-20 वर्ल्ड में दोनों टीमों के बीच कुल 3 मैच हुए हैं जिसमें 1 मैच में श्रीलंका को जीत और 2 में साउथ अफ्रीकी टीम को जीत मिली है. 

VIDEO:INDIA vs NZ: भारतीय टीम में क्या बदलाव ज़रूरी? कहीं देर ना हो जाए, बोले एक्सपर्ट्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Sri Lanka, South Africa, ICC T20 World Cup 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com