विज्ञापन

'कांग्रेस ने वंदे मातरम के दो टुकड़े किए'... अमित शाह बोले- 1937 में एक फैसले से बना पाकिस्तान

गृह मंत्री ने कहा कि वह पूरे देश को याद कराना चाहते हैं कि 1937 में कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम एपिसमेंट के लिए वंदे मातरम के दो टुकड़े करके देश के विभाजन की नींव डाली थी.

'कांग्रेस ने वंदे मातरम के दो टुकड़े किए'... अमित शाह बोले- 1937 में एक फैसले से बना पाकिस्तान
वंदे मातरम पर कांग्रेस के फैसले को लेकर अमित शाह का निशाना.
  • गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस कार्यसमिति के वंदे मातरम के केवल दो छंद गाने के फैसले की आलोचना की
  • अमित शाह ने कहा कि 1937 में कांग्रेस ने मुसलमानों को खुश करने के लिए वंदे मातरम के दो हिस्से किए थे
  • शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने कांग्रेस के पुराने फैसले को सुधारते हुए वंदे मातरम गीत को पूरा गाने का निर्णय लिया

वंदे मातरम पर लिए गए फैसले के लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कार्यसमिति में बहुत ही आश्चर्यजनक फैसला लिया गया. कांग्रेस का महान वंदेमातरम गीत के दो ही छंद गाने का फैसला तुष्टिकरण की राजनीति है. गृह मंत्री ने कहा कि वह पूरे देश को याद कराना चाहते हैं कि 1937 में कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिमों को खुश करने के लिए वंदे मातरम के दो टुकड़े करके देश के विभाजन की नींव डाली थी. वहीं से दो राष्ट्र के सिद्धांत को ताकत मिली, वहीं से देश का विभाजन हुआ और पाकिस्तान का जन्म हुआ.

'कांग्रेस के फैसले को पीएम मोदी ने सुधारा'

अमित शाह मने कांग्रेस कार्यसमिति में लिए गए फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि देश में तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी. उनके 1937 में लिए गए फैसले को पीएम मोदी ने आजादी के 80 साल बाद सुधारा है. देश की जनता अब विरोध नहीं सहेगी.

कांग्रेस ने मोदी सरकार के फैसले की अवहेलना की

शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने कांग्रेस की पुरानी गलती को सुधारते हुए वंदे मारतम गीत को पूरा गाकर राष्ट्रीय एकता को फिर से सुदृण करने की कोशिश की है.सरकार ने सभी सरकारी कार्यक्रमों में इसे पूरा गाने का जो फैसला लिया उसे कानूनी तौर पर लागू भी किया है.कांग्रेस ने बुधवार को मोदी सरकार के इस फैसले की अवहेलना की.

तुष्टिकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस

कांग्रेस का ये फैसला उनकी घोर तुष्टिकरण की राजनीति को दिखाता है.उन्होंने वोट बैंक की तुष्टिकरण के लिए न सिर्फ वंदे मातरम गीत का अपमान किया है बल्कि उन लाखों शहीदों का भी अपमान किया है तो वंदे मातरम का नारा लगाते- लगाते देश की आजादी के लिए फांसी पर चढ़ गए.

कांग्रेस के कार्यक्रमों में  पूरा वंदे मातरम नहीं गाया जाएगा

बता दें कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने बुधवार को फैसला लिया था कि पार्टी के सभी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के सिर्फ शुरुआती दो पैरा ही गाए जाएंगे, जबकि इस गीत में कुल 6 पैरा हैं. पहले भी वंदे मातरम गीत को लेकर विवाद देखने को मिल चुका है. 15 अगस्त पर पार्टी मुख्यालय में सोनिया और राहुल ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को पूरा वंदे मातरम गाने से रोकने की कोशिश की थी. एक कांग्रेस नेता ने खुद ये आरोप लगाया था. हालांकि बाद में पार्टी की तरफ से सफाई आई कि ऐसा कुछ भी नहीं था.

ये भी पढ़ें-वंदे मातरम् के पहले दो अंतरे ही गाएगी कांग्रेस, वेगुगोपाल बोले- कांग्रेस के लिए ये भावनात्मक मुद्दा, बीजेपी के लिए राजनीतिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Mataram, Congress Vande Mataram Controversy, Amit Shah On Congress Party, Vandemataram Circular
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com