विज्ञापन

'मैं खुद नहीं हटूंगा...' रोहित शर्मा पर मोहम्मद कैफ का बड़ा दावा, बोले- अब फैसला चयनकर्ताओं के हाथ

रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है.

'मैं खुद नहीं हटूंगा...' रोहित शर्मा पर मोहम्मद कैफ का बड़ा दावा, बोले- अब फैसला चयनकर्ताओं के हाथ
Mohammad Kaif on Rohit Sharma ODI Future

रोहित शर्मा को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं. लगातार कुछ पारियों में कम स्कोर के बाद उनके भविष्य पर सवाल उठने लगे थे. यहां तक कि कई रिपोर्टों में दावा किया गया कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला गया तीसरा वनडे उनके करियर का आखिरी मैच हो सकता है. यह भी कहा गया कि चयनकर्ता 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए नए खिलाड़ियों को मौका देने के पक्ष में हैं. हालांकि, रोहित ने इन सभी चर्चाओं का जवाब बल्ले से दिया. लॉर्ड्स में 138 रन की शानदार पारी खेलकर उन्होंने न सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया.

मोहम्मद कैफ बोले- फैसला प्रदर्शन के आधार पर हो

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि रोहित शर्मा ने साफ संकेत दे दिया है कि वह खुद टीम से हटने वाले नहीं हैं. उनके मुताबिक, अगर रोहित का प्रदर्शन अच्छा नहीं होगा तो चयनकर्ताओं को फैसला लेना चाहिए, लेकिन जब तक वह रन बना रहे हैं, तब तक उनके भविष्य पर बेवजह सवाल नहीं उठने चाहिए. कैफ ने कहा कि रोहित ने न तो संन्यास का ऐलान किया है और न ही टीम छोड़ने की कोई इच्छा जताई है. जिस आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे साफ है कि उनका पूरा ध्यान अभी भी भारतीय टीम के लिए खेलने पर है.

चयनकर्ताओं और मैनेजमेंट को रुख साफ करना चाहिए 

कैफ का मानना है कि सबसे बड़ी समस्या टीम मैनेजमेंट की चुप्पी है. उन्होंने कहा कि कई बार कोचिंग स्टाफ यह जरूर कहता है कि रोहित को खुलकर खेलने की आजादी दी गई है, लेकिन अब तक किसी ने सार्वजनिक तौर पर यह नहीं कहा कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा हैं.

उनके अनुसार, अगर टीम मैनेजमेंट खुलकर रोहित के समर्थन में बयान देता है तो इससे न सिर्फ खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि उनके भविष्य को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर भी विराम लग जाएगा.

'रोहित खुद पीछे हटने वाले नहीं हैं'

कैफ ने कहा कि खिलाड़ियों के करियर में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और किसी भी बल्लेबाज की हर सीरीज अच्छी नहीं हो सकती. ऐसे समय में टीम मैनेजमेंट का समर्थन बेहद अहम होता है. उन्होंने माना कि बाहर बैठे लोगों को ड्रेसिंग रूम की पूरी तस्वीर नहीं पता, लेकिन मौजूदा हालात को देखकर उन्हें यही लगता है कि रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है कि वह अपनी ओर से टीम छोड़ने का फैसला नहीं करेंगे. अब आगे का फैसला पूरी तरह चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के हाथ में है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Mohammad Kaif, Rohit Gurunath Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com