Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल के ‘इंपैक्ट खिलाड़ी' नियम के बिल्कुल भी प्रशंसक नहीं हैं. और इसे लेकर उन्होंने खुलकर अपने मन की बात कही है. रोहित ने कहा कि इस नियम के कारण वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे जैसे क्रिकेटर गेंदबाजी में अपना कौशल नहीं दिखा पा रहे और देश में हरफनमौलाओं का विकास बाधित हो गया है. इंपैक्ट खिलाड़ी का नियम 2023 सत्र से लागू किया गया, जिसमें सभी टीमें एक खिलाड़ी (बल्लेबाज या गेंदबाज) की जगह स्थानापन्न खिलाड़ी को उतार सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
रोहित ने माइकल वॉन और एडम गिलक्रिस्ट के यूट्यूब शो ‘ क्लब प्रेयरी फायर' पर कहा,‘मेरा मानना है कि इससे भारतीय हरफनमौलाओं का विकास बाधित होगा.' उन्होंने कहा,‘क्रिकेट 11 खिलाड़ियों के साथ खेला जाता है , 12 के साथ नहीं. मैं इंपैक्ट खिलाड़ी के नियम का मुरीद नहीं है. थोड़े से मनोरंजन के लिए क्रिकेट से बहुत कुछ छीना जा रहा है.'
उन्होंने कहा, ‘मैं कई उदाहरण दे सकता हूं. वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी गेंदबाजी नहीं कर पा रहे. भारतीय टीम के लिये यह अच्छा नहीं है. पता नहीं इसके बारे में क्या कर सकते हैं लेकिन मैं इसका प्रशंसक नहीं हूं.' रोहित ने कहा, ‘यह मनोरंजक है क्योंकि 12 खिलाड़ी मैदान पर उतर सकते हैं. आप अतिरिक्त बल्लेबाज या गेंदबाज को उतार सकते हैं.' जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम को लेकर लग रही अटकलों के बीच रोहित ने कहा कि उन्होंने कोच राहुल द्रविड़ और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर से मुलाकात नहीं की है.
उन्होंने इन खबरों को ‘फेक न्यूज' बताते हुए कहा, ‘मैं किसी से नहीं मिला हूं. अजित दुबई में गोल्फ खेल रहा है. राहुल भाई मुंबई में अपने बच्चे को खेलते देख रहे हैं. वह (हार्दिक) ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेल रहा है. अगर कैमरे पर आपने मुझे, राहुल, अजित या बीसीसीआई में किसी को बात करते नहीं देखा तो यह सब ‘फेक' है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं