India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की तारीफ करते हुए शनिवार को कहा कि वह सपने में भी इस भारतीय दिग्गज की तरह शानदार शॉट नहीं खेल सकते. सूर्यकुमार टी20 रैंकिंग में दुनिया के टॉप बल्लेबाज (Suryakumar Yadav Ranking) है और भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जब माउंट माउंगानुई के ‘बे ओवल' मैदान पर उतरेगी तो उसके सामने फिलिप्स (Glenn Phillips) को रोकने की चुनौती होगी. फिलिप्स ने इसी मैदान पर 46 गेंद में शतक जड़ा है.
फिलिप्स ने ‘स्टफ.को.एनजेड' से कहा, “वह (सूर्या) बिल्कुल अविश्वसनीय है. वह जो चीजें करता है, मैं उसे करने का सपना भी नहीं देख सकता हूं. मुझे कोशिश करना अच्छा लगेगा लेकिन मेरा खेल उससे काफी अलग है. कलाई की ताकत से छक्का लगाने की क्षमता उन्हें खास बनाती है. उस जैसी प्रतिभा को आप शायद ही देखें.”
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फिलिप्स ने कहा कि उनकी और सूर्यकुमार के खेलने के तरीके से विरोधी गेंदबाजों को विकेट लेने का भी मौका अधिक मिलता है.
उन्होंने कहा, “मेरे पास मेरी ताकत है और उसके पास उसकी अपनी ताकत है और हम अलग-अलग तरीकों से अपना काम करते हैं. जिस तरह से हम दोनों खेलते हैं उससे प्रतिद्वंद्वी टीम को हमें आउट करने का मौका भी मिलता है. यह टी20 के जोखिम और इनाम का हिस्सा है.”
सूर्यकुमार ने इस कैलेंडर साल में 43 की औसत और 186 की शानदार स्ट्राइक-रेट के साथ 1040 रन बनाए है. वह इस साल टी20 फॉर्मेट के दुनिया के टॉप रन स्कोरर है.
फिलिप्स ICC बल्लेबाजों की सूची में आठवें स्थान पर हैं. उन्होंने इस दौरान 158 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 650 रन बनाए है.
* "कौन ऐसे सपने देख रहा है", Hardik को परमानेंट कप्तान बनाने की चर्चाओं पर पूर्व PAK कप्तान ने कहा
टीम इंडिया पर बनने जा रही है वेब सीरीज, निर्माता ने खुद किया खुलासा, अगले साल होगी रिलीज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं