Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने 138 रन की आक्रामक पारी खेल कर आलोचकों को करार जवाब दिया लेकिन उनकी शानदार बल्लेबाजी के बावजूद लॉर्ड्स में रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. भले ही भारत को हार मिली लेकिन अच्छी बात ये है कि रोहित और कोहली रन बनाए हैं . पिछले दो वनडे में रोहित और कोहली के जल्द आउट होने से बवाल मचा हुआ था. रोहित के रिटायरमेंट को लेकर भी बातें सामने आने लगी थी लेकिन लॉर्ड्स में रोहित ने शतक जमाकर आलोचना करने वालों को करारा जवाब दे दिया है.

शार्दुल ठाकुर के बल्ले से रोहित ने जमाया शतक
खुद शार्दुल ठाकुर ने रोहित शर्मा के शतक के बाद खुलासा किया कि रोहित को मेरे बल्ले काफी पसंद आए थे. उन्होंने मुझसे कहा था कि दो बल्ले मुझे दो, हम सभी रोहित से प्यार करते हैं और जो रोहित मुझसे कहें मैं उसे कैसे नकार सकता हूं, अब रोहित ने जो ऐतिहासिक शतक जमाया है वह मेरे बल्ले से जमाया है. इससे बड़ी खुशखबरी और क्या हो सकती है.
Wait for Shardul Thakur after Rohit Sharma's century!
— Rohit Sharma Fan (@hitmanfanfollow) July 20, 2026
" Ye Banega Kal ka Headline ". 😂🔥😎@imShard @ImRo45 pic.twitter.com/I2geuX6Oc0
लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय
रोहित वनडे में लॉर्ड्स के मैदान पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 17 चौके और 5 छक्के लगाए। हालांकि, वह भारतीय टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। रोहित ने कहा कि अगर भारत इस रन चेज को सफलतापूर्वक पूरा करता, तो एक और नया रिकॉर्ड कायम होता.
उन्होंने कहा, "नतीजे से थोड़ी निराशा हुई, क्योंकि मुझे लगा कि हम बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे. बर्मिंघम में हमने जिस तरह से शुरुआत की, वह बहुत अच्छा था। असल में, कार्डिफ में हम बल्लेबाजी में थोड़े पीछे रह गए। स्कोरबोर्ड पर काफी रन नहीं थे. और फिर यहां भी हमें एक बहुत बड़ा स्कोर चेज करना था। हमने बल्लेबाजी में पूरी कोशिश की, लेकिन फिर भी 20-25 रन पीछे रह गए.
ये भी पढ़ें- क्या संन्यास लेने वाले हैं हिट मैन? लॉर्ड्स में शतक जमाने के बाद रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup Final: स्पेन से हारे तो रोने लगे मेसी, लामिन यमाल ने दी सांत्वना, लगाया गले से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं