India-Pakistan Match in ODI World cup : आईसीसी ने वनडे और टी20 वर्ल्ड कप के प्रारूप में बदलाव की घोषणा की है. इसके अनुसार 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप तीन चरणों में खेला जाएगा जबकि 2028 में होने वाले टी20वर्ल्ड कप के सुपर 8 चरण में अब 10 टीम को शामिल किया जाएगा. साउथ अफ्रीका में आयोजित होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप में पूर्व योजना के अनुसार 14 टीमें ही भाग लेंगी जो पिछले चरण की 10 टीम से अधिक हैं. हालांकि टूर्नामेंट को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए संचालन संस्था ने ‘ग्रुप दौर' से पहले सुपर सीरीज और सेमीफाइनल से पहले सुपर-7 चरण को शामिल किया है. सबसे पहले, सबसे नीचे की तीन रैंक वाली टीमें आपस में एक ट्राई-सीरीज खेलेंगी, और उनमें से सिर्फ एक ही वर्ल्ड कप जैसे राउंड में पहुंच पाएगी. इसका मतलब है कि हिस्सा लेने वाली टीमों की कुल संख्या सिर्फ 12 हो गई है.
फिर, उन 12 में से सिर्फ सात ही तीसरे राउंड में पहुंच पाएंगी, जिसे ‘सुपर 7' कहा जाएगा, जिससे सेमी फाइनलिस्ट तय होंगे. कुल मिलाकर, क्वालिफ़िकेशन राउंड के दो लेयर के बाद सिर्फ 7 टीमों को ही एक-दूसरे से खेलने का मौका मिलेगा.
भारत-पाकिस्तान तीन बार कैसे भिड़ सकते हैं.
पहला मुकाबला
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट का क्रेज वर्ल्ड कप में काफी ज्यादा होता है. जिसके कारण आईसीसी इस तरह से शेड्यूल बनाती है जिससे भारत का सामना पाकिस्तान के साथ जरूर हो. अब जब फॉर्मेट को बदला गया है तो ऐसी पूरी उम्मीद है कि दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा जाए जिससे दोनों के बीच मैच हो सके.
दूसरा मुकाबला
इस ग्रुप स्टेज के बाद सुपर-7 राउंड खेला जाएगा. अगर दोनों टीमें सुपर-7 के लिए क्वालीफाई करती है तो फिर दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा. इस राउंड में दोनों ग्रुप में शामिल सभी टीमों को अपने ग्रुप के सभी टीमों के साथ एक-एक मैच खेलना है. ऐसे में इस सुपर 7 राउंड में भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है. चूंकि हर टीम दूसरी टीम के साथ एक बार खेलेगी इसलिए ऐसी संभावना सबसे ज्यादा है.
सेमीफाइनल या फाइनल में हो सकती है तिसरी भिड़ंत
फिर, टॉप चार टीमें सेमी-फ़ाइनल में आमने-सामने होंगी, जिसमें पहली टीम चौथी टीम से और दूसरी टीम तीसरी टीम से भिड़ेगी. इस तरह, भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में फिर से आमने-सामने हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- कीरोन पोलार्ड बने नंबर 2, जानें नंबर 1 पर कौन? टी-20 में 1000 छक्का लगाने वाले बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं