KIERON POLLARD CREATES HISTORY in T20: मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट (MLC 2026) का एलिमिनेटर में वाशिंगटन फ्रीडम और एमआई न्यूयॉर्क के बीच मैच के दौरान कीरोन पोलार्ड ने एमआई न्यूयॉर्क की ओर से खेलते हुए 25 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली, अपनी तूफानी पारी के दौरान पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया .पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए. बता दें कि टी-20 में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. गेल ने 463 मैचों की 455 पारियों में 1056 छक्के टी-20 क्रिकेट में लगाए हैं. इस मैच में पोलार्ड ने अपनी 64 रनों की पारी में 8 छक्के लगाए.
T20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- क्रिस गेल - 463 मैचों की 455 पारियों में 1056 छक्के
- कीरोन पोलार्ड - 746 मैचों की 664 पारियों में 1001 छक्के
- आंद्रे रसेल - 600 मैचों की 517 पारियों में 792 छक्के
- निकोलस पूरन - 468 मैचों की 441 पारियों में 764 छक्के
- जोस बटलर - 516 मैचों की 486 पारियों में 630 छक्के
इस मैच की बात करें तो मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम ने टॉस जीतकर एमआई न्यूयॉर्क को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा, एमआई न्यूयॉर्क ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 266 रन बनाए जिसमें निकोलस पूरन (33 गेंदों पर 106 रन) और कीरोन पोलार्ड (25 गेंदों पर 64 रन) ने तूफानी पारी खेलकर धमाका कर दिया.
KIERON POLLARD IN T20 CRICKET:
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 16, 2026
Innings - 663.
Runs - 14,803.
Average - 31.76.
Strike rate - 151.02.
Hundreds - 2.
Fifties - 70.
Fours - 923.
Sixes - 1001.
Wickets - 336.
- Kieron Pollard, The GOAT in T20 cricket. 🐐 pic.twitter.com/5ZswMVRw2Z
इसके बाद वाशिंगटन फ्रीडम की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए कैप्टन स्टीव स्मिथ और विकेटकीपर बैटर एंड्रीज गौस ने शतक जमाए और 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. वाशिंगटन फ्रीडम की टीम ने 18.4 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. स्मिथ ने 48 गेंद पर नाबाद 110 रन बनाए तो वहीं, एंड्रीज गौस ने 51 गेंद पर 132 रन की पारी खेली जिसके कारण फ्रीडम यह मैच आसानी के साथ जीतने में सफल रही. अब फाइनल में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की टीम के साथ वाशिंगटन फ्रीडम की टीम के बीच मुकाबला होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं