- रहाणे ने याद किए अपने पुराने दिन
- मेलबर्न शतक को किया याद
- अभी पूरी तरह से फिट नहीं है रहाणे
भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinka Rahane) ने कहा है कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलने के दौरान पैर की मांसपेशियों में लगी चोट से पूरी तरह उबरने में कम से कम छह से आठ हफ्ते का समय लगेगा.
यह पढ़ें- गांगुली के प्रोजेक्ट को लेकर हुयी स्थिति साफ, तो सोशल मीडिया पर बने मजेदार memes
रहाणे को केकेआर के 13वें लीग मैच के दौरान चोट लगी थी जिसके बाद वह बाकी बचे टूर्नामेंट से बाहर हो गए. रहाणे ने कहा, ‘‘यह (चोट लगना) दुर्भाग्यशाली था. लेकिन मेरा रिहैबिलिटेशन अच्छा चल रहा है. मैं अच्छी तरह उबर रहा हूं. मैं लगभग 10 दिन तक बेंगलोर (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में रहा और रिहैबिलिटेशन तथा चोट से उबरने के लिए मैं दोबारा वहां जा रहा हूं.'' दाएं हाथ के इस अनुभवी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘अभी मेरा पूरा ध्यान सिर्फ बेहतर होने पर है. जल्द से जल्द फिट होना और मैदान पर उतरना. मुझे नहीं पता कि मैं कब तक पूरी तरह फिट हो पाऊंगा, इसमें छह से आठ हफ्ते लगने की उम्मीद है लेकिन इस समय मैं एक बार में एक दिन, एक बार में एक हफ्ते पर ध्यान दे रहा हूं.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें-पोलार्ड और आकाश चोपड़ा आपस में भिड़े, तुरंत DELETE किया ट्वीट, अब वायरल हो रहा है स्क्रीनशॉट
हाल में संपन्न आईपीएल में केकेआर की ओर से रहाणे सात मैच में सिर्फ 133 रन बना पाए लेकिन उन्होंने इसे अच्छा अनुभव करार दिया. भारत के 2020-21 के आस्ट्रेलिया दौरे पर एतिहासिक टेस्ट श्रृंखला जीत के दौरान मेलबर्न में मैच विजयी 112 रन की पारी खेलने वाले रहाणे ने इसे ‘विशेष' पारी करार दिया. उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर वह शतक (मेलबर्न में) बेहद विशेष था और मुझे लगता है कि वह विदेशी सरजमीं और टेस्ट क्रिकेट में मेरे सर्वश्रेष्ठ शतक में से एक है.'' रहाणे ने कहा, ‘‘एडीलेड में जो हुआ, 36 रन पर पूरी टीम सिमट गई, टेस्ट मैच गंवा दिया और इसके बाद अलग मानसिकता के साथ मेलबर्न जाना और वहां शतक जड़ना और टेस्ट जीतना अधिक विशेष था. '' उन्होंने कहा, ‘‘मेरा शतक विशेष था क्योंकि हमने वहां टेस्ट मैच जीता और लय हासिल की. अंतत: हम श्रृंखला जीतने में सफल रहे. ''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं