विज्ञापन

इंग्लैंड में 14 और 13 रन पर आउट होने वाले वैभव सूर्यवंशी को मिली विराट कोहली से सीखने की सलाह

Herschelle Gibbs on Vaibhav Sooryavanshi: अबतक टी-20 इंटरनेशनल में वैभव सूर्यवंशी दो मैच खेल चुके हैं. अब यह देखना होगा कि अपने तीसरे मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चलेगा या नहीं.

इंग्लैंड में 14 और 13 रन पर आउट होने वाले वैभव सूर्यवंशी को मिली विराट कोहली से सीखने की सलाह
Herschelle Gibbs react on Vaibhav Sooryavanshi

What Vaibhav Sooryavanshi can learn from Virat Kohli: वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ अबतक दो मैच खेल चुके हैं और दोनों मैच में फ्लॉप रहे हैं. अपने डेब्यू मैच में वैभव ने 14 रन बनाए थे तो वहीं, दूसरे मैच में केवल 13 रन बनाकर आउट हुए. दोनों मैच में कम स्कोर पर आउट होने के बाद वैभव की बल्लेबाजी को लेकर बात होने लगी है. ऐसे में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज हर्शल गिब्स ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को सलाह दी है.  वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक इरादे दिखाए हैं लेकिन अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने में असमर्थ रहे हैं. वैभव शॉर्ट बॉल पर 'स्लॉग पुल' शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा रहे हैं.

हालांकि हाल के महीनों में इस युवा खिलाड़ी के निडर अंदाज की काफ़ी तारीफ हुई है, लेकिन गिब्स का मानना ​​है कि कोहली की बल्लेबाजी का एक पहलू ऐसा है जो रन चेज के दौरान वैभव सूर्यवंशी और भारत के बाकी बल्लेबाजों को और बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर सकता है.

हर्शेल गिब्स ने वैभव सूर्यवंशी के लिए विराट कोहली के खेलने के तरीके से सीखने की सलाह दी

वैभव सूर्यवंशी के आउट होने पर सोशल मीडिया X  पर एक फैन की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए गिब्स ने सवाल उठाया कि क्या भारतीय बल्लेबाजों ने उस सबसे बड़ी खूबी को नजरअंदाज कर दिया है, जिसने कोहली को लिमिटेड-ओवर्स क्रिकेट में इतना सफल बनाया है. साउथ अफ्रीका के पूर्व ओपनर ने बॉलिंग अटैक पर हावी होने की कोशिश करने से पहले क्रीज पर समय बिताने के महत्व पर जोर दिया है. 

गिब्स ने X पर लिखा

"क्या इन लोगों ने विराट से कुछ नहीं सीखा? टारगेट का पीछा करते समय या टारगेट सेट करते समय वह हमेशा खुद को सेट होने का मौका देते थे, कभी जल्दबाजी नहीं करते थे."

बाद में पूर्व बल्लेबाज़ ने अपनी बात को और विस्तार से समझाया,  उन्होंने लिखा कि "भारतीय बल्लेबाजों ने टारगेट का पीछा करते समय बहुत कम धैर्य दिखाया, जिसे उनके हिसाब से हासिल किया जा सकता था." गिब्स का मानना है कि टीम ने अटैकिंग शॉट्स खेलने से पहले खुद को जमने का पर्याप्त समय नहीं दिया, जिसके कारण अंततः उनकी पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई."

चौथे टी-20 में वैभव पर रहेगी नजर

भले ही वैभव बड़ा स्कोर नहीं कर पाए हैं लेकिन सभी को पता है कि जिस दिल वैभव का बल्ला चला तो इंग्लैंड के गेंदबाजों का बुरा हाल हो जाएगा. हाल ही में वैभव ने श्रीलंका ए के खिलाफ ऐसा ही करिश्मा किया था और फाइनल में 29 गेंद पर 94 रन की पारी खेली थी. फैन्स को उम्मीद है कि सीरीज के चौथे मैच में वैभव कुछ कमाल करेंगे. 

ये भी पढ़ें-  IND vs ENG 4th T20I: कितने बजे शुरू होगा मैच, भारत में Free में कैसे देख पाएंगे Live मैच, जानें डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Herschelle Gibbs, Vaibhav Sooryavanshi, England Vs India 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com