विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन OUT या NOT OUT? अंपायर से भिड़ गए गया बल्लेबाज, RCB-SRH मैच में बवाल

Heinrich Klaasen's controversial dismissal: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के सीजन के पहले मैच में हेनरिक क्लासेन को एक विवादित फैसले के तहत आउट करार दिया गया.

हेनरिक क्लासेन OUT या NOT OUT? अंपायर से भिड़ गए गया बल्लेबाज, RCB-SRH मैच में बवाल
Why was Heinrich Klaasen given out in the RCB vs SRH IPL 2026 match?

Heinrich Klaasen OUT Or NOT OUT: आईपीएल 2026 के पहले मैच में आरसीबी ने हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. भले ही इस मैच में आरसीही की टीम को आसानी के साथ जीत मिली लेकिन मैच के दौरान एक बवाल भी देखने को मिला. दरअसल, हेनरिक क्लासेन के कैच को लेकर काफी बवाल देखने को मिला, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर अबतक हो रही है. हुआ ये कि हैदराबाद की पारी के 13वें ओवर में, क्लासेन ने रोमारियो शेफर्ड की गेंद को लेग-साइड में जोर से मारने की कोशिश की, और फिल सॉल्ट ने उन्हें कैच कर लिया.जब  सॉल्ट ने कैच लपका तो उस समय यह इंग्लिश खिलाड़ी बाउंड्री रोप के बेहद करीब था. सॉल्ट ने रोप के बेहद करीब एक शानदार डाइविंग कैच लपका. जिसके बाद मैदान पर मौजूद अंपायरों ने कैच की वैधता की जांच के लिए इसे थर्ड अंपायर के पास रेफरल के लिए भेज दिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

रिव्यू करने पर, ऐसा लगा कि कैच पूरा करते समय साल्ट का पिछला हिस्सा बाउंड्री रस्सी के काफी करीब था.  हालांकि, तीसरे अंपायर रोहन पंडित ने कैच को क्लीन करार दिया, जिसके बाद क्लासेन को पवेलियन लौटना पड़ा. लेकिन पवेलियन जाते समय क्लासेन काफी गुस्से में थे.यही कारण रहा कि पवेलियन जाते समय बाउंड्री के पास वो अंपायर से इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए. 

फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल

वहीं, दूसरी ओर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन इस फैसले से खुश नहीं थे और उन्होंने कहा कि पैर बाउंड्री रस्सी से छू गया था.  वॉन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "मुझे तो ऐसा लगा कि पैर बाउंड्री स्पंज से छू गया था... RCB के लिए यह एक बड़ा फैसला है... #IPL2626... मुझे समझ नहीं आ रहा कि आप इसे 'आउट' कैसे दे सकते हैं, जबकि आप पूरी तरह से पक्का न हों कि पैर का कोई भी हिस्सा स्पंज से नहीं छुआ है... और स्पंज हिला भी था... जिससे यह साफ पता चल रहा था."

ये भी पढ़ें- Video: क्या ड्रामेबाज़ है ये...विराट कोहली ने किया प्लाइंग किस, वाइफ अनुष्का शर्मा का ऐसा रिएक्शन हो गया वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com