विज्ञापन

'वह जैसा खेल रहा है, खेलने दो', अश्विन ने कर दी वैभव सूर्यवंशी के लिए बड़ी मांग, ध्यान देंगे अगरकर?

Ashwin on Vaibhav sooryavanshi: शनिवार को बैभव भले ही सस्ते में आउट हो गए, लेकिन छोटी और आतिशी पारी से फिर वह दिग्गजों के बीच चर्चा का विषय बन गए

'वह जैसा खेल रहा है, खेलने दो', अश्विन ने कर दी वैभव सूर्यवंशी के लिए बड़ी मांग, ध्यान देंगे अगरकर?
Ashwin on Vaibhav sooryavanshi:
स्रोत: सोशल मीडिया

Ashwin on Vaibhav sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी और सुपर किड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर मैच दर मैच और पारी दर पारी चर्चा और व्यापक रूप ले रही है. शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात के हाथों 77 रन से हार झेलनी पड़ी, लेकिन वैभव भी जल्द ही आउट हो गए, लेकिन एक बार फिर से इस लेफ्टी बल्लेबाज ने 16 गेंदों पर 3 चौकों और इतने ही छ्क्कों से 36 रन की पारी खेलकर खासा प्रभावित किया. अब पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन चाहते हैं कि युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों प्रारूप में खेलें. राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी का आगाज करते हुए सूर्यवंशी ने एक निडर खिलाड़ी के तौर पर अपनी पहचान बनाई है. वह मौजूदा आईपीएल सत्र में बेहतरीन गेंदबाजों का भी बड़ी आसानी से सामना कर रहे हैं।

अश्विन ने कहा, ‘वह हर गेंदबाज की धुनाई कर रहा है. मुझे उसे टेस्ट मैच में खेलते देखने में कोई दिक्कत नहीं होगी. और मुझे उसे खेल के तीनों प्रारूप में खेलते हुए देखने में भी कोई समस्या नहीं होगी. उसे मैदान पर उतारो, लोगों को मैच देखने के लिए बुलाओ क्योंकि वह आपका भरपूर मनोरंजन करेगा.'

उन्होंने कहा, ‘वह कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. वह गेंद पर अपनी पूरी ताकत लगा रहा है. वैभव जिस तरह से वह अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में खेला था, उसे देखकर लगता है कि वह एक ‘बॉक्स-ऑफिस' खिलाड़ी है.' अश्विन ने कहा, ‘आपके क्रिकेट करियर में ऐसे बहुत कम मौके आते हैं जब आप अपने क्रिकेट का पूरी तरह से आनंद ले पाते हैं. वह अभी सिर्फ 15 साल का है. मुझे लगता है कि हमें उसे बस अपने मन की करने देना चाहिए.'

अश्विन ने 15 साल के इस खिलाड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान रॉयल्स को उसे अपनी मर्जी से उसी तरह खेलने देना चाहिए जैसा वह अब तक खेलता आया हैय. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की है और जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और में मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से सहज होकर खेला.


 


 

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
Stringer from Hanumangarh Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravichandran Ashwin, Vaibhav Sooryavanshi, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com