ऑस्ट्रेलिया दौरे (Aus vs Ind) से गुरुवार की सुबह यहां पहुंचे भारतीय क्रिकेट के सदस्यों का यहां हवाई अड्डे पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ. और शानदार सीरीजी जीत की रौनक खिलाड़ियों के चेहरे पर दिखायी पड़ रही थी. बहरहाल, टीम के पांच सदस्यों को अगले सात दिन तक घर में पृथकवास पर रहने की सलाह दी गयी है. कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के साथ जैसे ही बाकी खिलाड़ी हवाई अड्डे से बाहर निकले तो नजारा देखने लायक था. खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया और मीडिया के कैमरों के बीच खिलाड़ियों के विजुअल लेने के लिए बहुत ्ज्यादा होड़ दिखायी पड़ी. हवाई अड्डे पर अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की पत्नी अपनी छोटी बेटी के साथ पति के स्वागत के लिए पहुंचीं और ढोल-नगाड़ों की थाप पर रहाणे सहित सभी खिलाड़ियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया, तो जब आखिरी दो टेस्ट में भारत की कमान संभालने वाले अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) अपने घर लौटे, तो उनके दोस्तों और कॉलोनी में रहने वालो लोगों और रिश्तेदारों ने उनका ऐसा जोरदार स्वागत किया, जो उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा. तमाम लोगों ने रहाणे के ,स्वागत के लिए पहले से ही खास तैयारी कर रखी थी. घर के बाहर उनके बड़े-बड़े पोस्ट लगाए हुए थे और जैसे ही रहाणे एंट्रेस गेट पर पहुंचे, तो दोनों तरफ खड़े लोगों ने उन पर फूलों की बारिश की.
The 'Ajinkya' returns home
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) January 21, 2021
| A hero's welcome for @ajinkyarahane88 after a historic Test series win Down Under #YehHaiNayiDilli #AUSvIND
Disclaimer: Please wear a mask and maintain social distancing. pic.twitter.com/cf1jEkgsKX
यह भी पढ़ें: चेतेश्वर पुजारा के पिता बोले- टेस्ट क्रिकेट में वह भारतीय टीम की रीढ़ की हड्डी है
हवाई अड्डे पर बाकी खिलाड़ियों और मुंबई के अधिकारियों के साथ जीत का केक काटने के बाद रहाणे सीधे माटुंगा स्थित अपने आवासीय परिसर में पहुंचे, तो वहां के निवासियों ने उनके शानदार स्वागत के लिये भरपूर तैयारियां कर रखी थीं. रहाणे के वहां पहुंचने पर ढोल बजने लगे और पुष्पवर्षा होने लगी. रहाणे भी लोगों का यह प्यार देखकर आह्लादित थे. इनमें से कुछ तो कोविड-19 महामारी के बावजूद मास्क पहनकर हवाई अड्डे पर टीम का इंतजार कर रहे थे. यह बल्लेबाज जब अपने आवासीय परिसर में पहुंचा तो पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया.
यह भी पढ़ें: IPL 2021 के लिए सभी टीमों द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों का ऐलान, जाने पूरी लिस्ट
ढोल ताशा अमूमन किसी उपलब्धि का जश्न मनाने या खुशी के मौके पर बजाये जाते हैं. इस दौरान रहाणे की पत्नी और उनकी दो साल की बेटी भी जश्न में शामिल हुए. भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे, सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मुख्य कोच रवि शास्त्री ऑस्ट्रेलिया से गुरुवार की सुबह मुंबई पहुंचे.बृहनमुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा, ‘खिलाड़ियों को सात दिन तक घर में पृथकवास पर रहने की सलाह दी गयी है.'
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं