विज्ञापन
This Article is From May 31, 2020

हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर, बोलीं- आज तु कुछ बन गया तो मैं नापाक हो गई..

हसीन जहां (Hasin Jahan) सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के साथ एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में कुछ ऐसी बातें लिखी है जिससे शमी पर निशाना साधा गया है.

हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर, बोलीं- आज तु कुछ बन गया तो मैं नापाक हो गई..
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के साथ शेयर की बोल्ड तस्वीर
  • हसीन जहां ने शमी के साथ शेयर की बोल्ड तस्वीर
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
  • हसीन जहां ने तस्वीर शेयर कर मोहम्मद शमी पर साधा निशाना

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. हसीन जहां लगातार सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो और तस्वीर शेयर करते रहती हैं. ऐसे में उन्होंने एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है लेकिन इस बार उनकी जो तस्वीर है उसने हर किसी को हैरान कर दिया है. जहां ने सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर शेयर कर हसीन जहां ने लिखा है, ' कल तु कुछ नहीं था तो मैं पाक थी, आज तु कुछ बन गया तो मैं नापाक हो गई, झूठ बुरखा डाल कर बेपर्दा सच को मिटा सकता नहीं, मगरमच्‍छ के आंसू कुछ दिनों का ही सहारा होता हैं'.

हसीन ने अपने कैप्शन में शमी का भी जिक्र किया है. हसीन के इस तस्वीर के शेयर करते ही सोशल मीडिया पर वबाल मच गया है. एक तरफ शमी के फैन्स उनको ट्रोल करके अपशब्द लिख रहे हैं. गौरतलब है कि साल 2018 में हसीन जहां ने अपने क्रिकेटर पति शमी पर दूसरी औरत के साथ संबंध होने की बात सार्वजनिक की थी और साथ ही शमी पर मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगाए थे. हालांकि इन सभी आरोप को शमी ने गलत बताया था.

हाल ही में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान शमी ने बताया था कि जब उनपर ऐसे आरोप लगे थे तो उनकी मानसिक हालत खराब हो गई थी. उन्होंने उस दौरान 3 दफा आत्मदाह करने का भी सोचा था लेकिन अपनी बेटी और परिवार वालों के कारण उनका इरादा बदला था. शमी ने बताया था कि उस मुश्किल वक्त में परिवार वालों ने उनका भरपूर सपोर्ट किया था. बता दें इन सभी आरोपों के बाद शमी ने अपनी गेंदबाजी और फिटनेस में सुधारकर आज भारत के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज बन गए हैं. इस समय शमी अपने गांव में हैं और अपने परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं. शमी भी सोशल मीडिया पर खूब तस्वीर और वीडियो शेयर कर रहे हैं.

VIDEO: कुछ समय पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Shami Ahmed, Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli, Mahendra Singh Dhoni, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com