पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज वकार युनिस ने बताया कि रिटायरमेंट के 18 साल बाद जब सिडनी में एक क्रिकेट मैच खेलने उतरे तो उनके खिलाफ एक युवा सरदार जी ने बल्लेबाजी की और 4 छक्के जड दिए. वकार युनिस ने इस बात का खुलासा शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर की है. दरअसल, पॉडकास्ट में जब वकार से पूछा गया कि क्या आपका हाल के समय में मन नहीं करता है किसी मैच में जाकर गेंदबाजी करने का और दुनिया को यह दिखा देने का कि कैसे गेंदबाजी करते हैं.
इस सवाल पर वकार जवाब देते हैं और कहते हैं. "नहीं, एक दफा मैं सिडनी में कोई मैच खेलने गया था, मेरा साला मुझे उस मैच में खेलने के लिए ले गया था. मैं वहां गया तो एक सरदार जी मेरे पास आए और उन्होंने मेरे पैर छूए और मुझे लगे ले लगाया. सरदार जी ने मेरे प्रति सम्मान जाताया लेकिन जब वह बल्लेबाजी कर रहा था तो उसने मेरे खिलाफ 4 छक्के उड़ा दिए. तब मुझे लग गया कि मैदान पर अब मेरी इज्जत नहीं है. उसी समय मैंने सोच लिया कि अब मैं नहीं खेलूंगा".
वकार का यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि वकार पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन गेंदबाज में से एक रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में 87 टेस्ट खेले और कुल 373 विकेट लेने में सफल रहे, वहीं, वनडे में उनके नाम 262 मैच में 416 विकेट दर्ज रहे हैं.
दूसरी ओर 1996 वर्ल्ड कप की घटना तो आज भी ताजा है, जब भारतीय बल्लेबाज अजेय जडेजा ने वकार के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की थी और एक ओवर में 22 रन ठोक दिए थे. वकार के खिलाफ जडेजा ने आखिरी दो ओवर में 41 रन बनाए थे. उस दर्द को आजतक वकार भूला नहीं पाए हैं.
भारत और पाकिस्तान के मैच ज्यादा होने चाहिए
वकार यूनिस ने पॉडकास्ट में सुझाव दिया है कि भारत और पाकिस्तान दोनों को एक-दूसरे के खिलाफ ज़्यादा मैच खेलने चाहिए, उन्होंने कहा कि "दोनों टीमों के बीच रेगुलर मैच न होने की वजह से, खिलाड़ियों को प्रेशर वाली सिचुएशन में अपनी काबिलियत साबित करने के कम मौके मिलते हैं, पाकिस्तान और इंडिया के बीच क्रिकेट मैच ज़्यादा होने चाहिए क्योंकि ये मैच रेगुलर नहीं होते, अगर आप दो साल में एक मैच खेलते हैं, तो आप सबसे अच्छे खिलाड़ियों को नहीं देख पाएंगे".
यह भी पढ़ें | अनवर-तेंदुलकर ओपनर, नंबर 3 द्रविड़, नंबर 4 कोहली, वकार यूनुस ने चुनी ऑल-टाइम IND-PAK प्लेइंग-11
यह भी पढ़ें | भारत बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां टी-20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं