विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स की नजर हार्दिक पांड्या पर? मुंबई के साथ ट्रेड की खबरों पर CSK सीईओ ने तोड़ी चु्प्पी

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में हार्दिक की अगुवाई में काफी खराब प्रदर्शन किया था. जिसके बाद से ही हार्दिक और मुंबई की राहें जुदा बताई जा रही है.

चेन्नई सुपर किंग्स की नजर हार्दिक पांड्या पर? मुंबई के साथ ट्रेड की खबरों पर CSK सीईओ ने तोड़ी चु्प्पी
Hardik Pandya

आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था. टीम 14 मुकाबलों में सिर्फ 4 जीत पाई और अंक तालिका में नौंवे स्थान पर रही. लीग समाप्त होने के बाद यह भी तय हो गया कि हार्दिक और मुंबई की राहें जुदा होना तय हैं. बीते दिनों आई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा हुआ कि कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी इस ऑल-राउंडर खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करना चाहती हैं. वहीं अब इसमें एक और नई टीम की एंट्री हुई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स की दिलचस्पी भी इस ऑल-राउंडर खिलाड़ी में है. दोनों ही फ्रेंचाइजी ने फिलहाल खिलाडियों के ट्रेड को लेकर किसी भी तरह की बातचीत से तो इनकार किया है. लेकिन इसकी संभावना बनी हुई है. 

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई और चेन्नई के बीच हार्दिक के ट्रेड को लेकर चल रही बातचीत, उतनी सीधी नहीं है, जितनी लगती है. अभी इसमें काफी कुछ बाकी है और यह इतना आसान भी नहीं होने वाला है. दोनों ही फ्रेंचाइजी ने इस तरह के किसी भी बातचीत से इंकार किया है.

मुंबई इडिंयस के प्रवक्ता ने हार्दिक के ट्रेड को लेकर कहा,"अभी हम प्लेयर के ट्रेड के बारे में बातचीत नहीं कर रहे हैं, यह तभी संभव है जब रिव्यू पूरा हो जाए. हमने अभी अपना पोस्ट सीजन रिव्यू शुरू किया है और टीम की सभी बातों पर गौर करेंगे. इस तरह के किसी भी रिव्यू की तरह, प्लेयर्स के बारे में कोई भी फैसला लेने से पहले कई ऑप्शन और आइडिया को देखा जाएगा."

जब चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन से इस बार में पूछा गया तो उन्होंने कहा,"हमने अभी कोई फ़ैसला नहीं लिया है, और यह पक्का अभी टेबल पर नहीं है. हमें पता है कि कौन सा खिलाड़ी ट्रेड के लिए तैयार है और हम सीज़न का अपना रिव्यू पूरा करने के बाद इस पर बात करेंगे. इसके लिए अभी बहुत समय है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, Chennai Super Kings, Mumbai Indians, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com