विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2020

बांद्रा स्टेशन पर लॉकडाउन के बीच जमा हुए मजदूरों को लेकर हार्दिक पंड्या ने दिया रिएक्शन, हाथ जोड़कर बोले- शांत रहें..

कोरोनावायरस (Coronavirus) के खतरे को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इस ऐलान के बाद लॉकडाउन (Lockdown) के बीच घर लौटने के लिए हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर मुंबई के बांद्रा (Bandra) में मंगलवार को जमा हो गए

बांद्रा स्टेशन पर लॉकडाउन के बीच जमा हुए मजदूरों को लेकर हार्दिक पंड्या ने दिया रिएक्शन, हाथ जोड़कर बोले- शांत रहें..
हार्दिक पंड्या ने ट्वीट कर दिया अपना रिएक्शन
  • बांद्रा स्टेशन पर जमा हुई भीड़ पर हार्दिक पंड्या ने दिया रिएक्शन
  • ट्वीट कर सभी से की घर में रहने की अपील
  • हरभजन सिंह भी हुए थे नाराज
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कोरोनावायरस (Coronavirus) के खतरे को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इस ऐलान के बाद लॉकडाउन (Lockdown) के बीच घर लौटने के लिए हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर मुंबई के बांद्रा (Bandra) में मंगलवार को जमा हो गए. इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुसिस ने लाठीचार्ज किया. इन मजदूरों की मांग थी कि उन्हें उनके घर वापस भेजा जाए. इस घटना ने पूरे देश को परेशान कर दिया. ऐसे में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपना इसपर रिएक्शन दिया है. पंड्या ने ट्विटर पर बांद्रा के वेस्ट स्टेशन पर एकत्रित हुए मजदूरों वाले वीडियो को शेयर कर सभी से खास अपील की. पंड्या ने 'शांत रहें और घर में रहे. सिर्फ इसी तरह हम इस स्थिति से बाहर आ सकते हैं. हमें एक दूसरा का साथ देते हए भरोसा रखना होगा.' बता दें कि पंड्या ने पहले हऱभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने भी ट्वीट कर अपना रिएक्शन देते हुए अपना गुस्सा व्यक्त किया था. 

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और मुख्यमंंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने भी मामले को लेकर ट्वीट किया. आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया, 'बांद्रा स्टेशन की मौजूदा स्थिति, या यहां तक कि सूरत में दंगा भी हो रहा है, यह केंद्र सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों के लिए घर वापस जाने की व्यवस्था करने में सक्षम नहीं होने का एक परिणाम है. वे भोजन या आश्रय नहीं चाहते, वे घर वापस जाना चाहते हैं.

भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 11,439 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,076 नए मामले सामने आए हैं और 38 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना से अब तक 377 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि 1,306 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट कोहली ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com