विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2017

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बारे में दिया यह बड़ा बयान...

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बारे में बड़ा बयान दिया है. पंड्या ने हाल में खत्म हुई ऑस्ट्रेलियाई सीरीज में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बारे में दिया यह बड़ा बयान...
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या. (फाइल फोटो
  • पंड्या ने हाल में खत्म हुई सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया
  • इयान चैपल ने कहा कि पंड्या में कपिल देव जैसी झलक
  • चैपल बोले, पंड्या भारतीय क्रिकेट को मजबूती देगा
नई दिल्ली: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बारे में बड़ा बयान दिया है. पंड्या ने हाल में खत्म हुई ऑस्ट्रेलियाई सीरीज में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. इयान चैपल ने कहा कि हार्दिक पंड्या में मैच का रुख बदलने वाला ऑलराउंडर बनने की क्षमता है, जिसकी भारत को महान खिलाड़ी कपिल देव के संन्यास के बाद से तलाश है.

यह भी पढ़ें : छोटे भाई हार्दिक पंड्या को बर्थडे की बधाई देते हुए भावुक हो गए क्रुणाल पंड्या, जानें क्‍या कहा...

चैपल ने 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' में लिखा, 'हार्दिक पंड्या क्षमतावान तेज गेंदबाज ऑलराउंडर है, जिसकी भारत को कपिल देव के संन्यास के बाद से तलाश है.' चैपल को इसमें कोई संदेह नहीं है कि पंड्या टेस्ट क्रिकेट में भारत को मजबूत करेंगे और सभी तरह के हालात में टीम की सफलता के योगदान देंगे.

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने हार्दिक पंड्या और संजय बांगर की कर दी यह कैसी हालत...

उन्होंने कहा, 'पंड्या जैसा खिलाड़ी, जिसमें शीर्ष 6 में बल्लेबाजी करने की क्षमता है और 140 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता है, वह टेस्ट टीम को लचीलापन दे सकता है. इससे हर हालात में सफलता हासिल की जा सकती है. यह भारत को पांच गेंदबाजों के संतुलित आक्रमण के साथ उतरने का मौका देगा फिर हालात चाहे कैसे भी हों.

VIDEO: मैदान पर की बदसलूकी तो पड़ेगा महंगा
चैपल ने कहा, 'पंड्या में न सिर्फ यह भूमिका सफलतापूर्वक निभाने का कौशल है, बल्कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतरता भी हासिल कर रहा है, जिससे उसका मनोबल बढ़ा है.' भारतीय टीम के संदर्भ में उन्होंने कहा, 'भारत को महान टीम बनने के लिए, उन्हें कड़े हालात और ऑस्ट्रेलिया तथा दक्षिण अफ्रीका जैसी बेहद प्रतिस्पर्धी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है. अगर पंड्या अपनी गेंदबाजी से सामंजस्य बिठाकर इन हालात में सफल रहता है तो अपने मजबूत बल्लेबाजी क्रम के साथ भारत के विदेशों में अधिक सफलता हासिल करने की संभावना है.' 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Pandya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com