हार्दिक पंड्या को लगी पीठ में चोट
दुबई:
भारतीय आलराउंडर हार्दिक पंड्या को पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द होने के कारण बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप ग्रुप चरण के मैच के दौरान मैदान से स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा. यह घटना पाकिस्तानी पारी के 18वें ओवर में घटी जब यह आलराउंडर अपना पांचवां ओवर कर रहा था. पंड्या को अपनी पांचवीं गेंद करने के बाद पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द महसूस हुआ और वह ज्यादा दर्द होने पर मैदान पर लेट गये. इसके बाद वह उठ नहीं पाये और उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण के लिये स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा.
यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर फैन्स का रोमांच चरम पर, देखें तस्वीरें
बीसीसीआई मीडिया टीम ने बताया कि हार्दिक पंड्या की पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द है. वह अभी खड़ा हो सकता है और चिकित्सा दल उनकी चोट का आकलन कर रहा है. उनकी जगह मनीष पांडे सबस्टिट्यूट के तौर पर मैदान पर हैं. पंड्या ने 4.5 ओवर में 24 रन दिये और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी गेंद पर शोएब मलिक का कैच छोड़ा था. तब मलिक 26 रन पर खेल रहे थे. (इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Hardik Pandya Has Back Injury During Match