विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2017

मेरी कड़ी मेहनत का फल मिल रहा है : भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर ने कहा कि उन्होंने अपनी फिटनेस को बेहतरीन फॉर्म में लाने के लिए कड़ी मेहनत की है और उसी का फल उन्हें मिल रहा है.

Also Read in
मेरी कड़ी मेहनत का फल मिल रहा है : भुवनेश्वर कुमार
साथी खिलाड़ि‍यों के साथ भुवनेश्‍वर कुमार (फाइल फोटो)
कोलकाता: श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए कुल आठ विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने सोमवार को कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत का फल है. भुवनेश्वर ने कहा कि उन्होंने अपनी फिटनेस को बेहतरीन फॉर्म में लाने के लिए कड़ी मेहनत की है और उसी का फल उन्हें मिल रहा है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुभव से भुवनेश्वर यह जान पाए हैं कि उन्हें अपने खेल के किस क्षेत्र में सुधार की जरूरत है?

उत्तर प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ी भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत की ओर से दूसरी पारी में दिए 231 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी श्रीलंका को 14 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवाने पड़े. उन्होंने इस पारी में कुल चार विकेट लिए. श्रीलंका 74 के स्कोर पर अपने सात विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन खराब रोशनी के कारण इस मैच को ड्रॉ कर दिया गया.

भुवनेश्वर ने कहा, "मैंने जब पदार्पण किया था, तो मैं पूरी तरह से स्विंग गेंदबाजी पर निर्भर था. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से आपको पता चलता है कि आपको अपनी गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है. मैंने अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की और इसी का फल मुझे मिल रहा है." भुवनेश्वर ने कहा कि दूसरी पारी में गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल था, क्योंकि पिच बहुत सूख गई थी. हालांकि, गेंद रिवर्स हो रही थी और इससे उन्हें काफी मदद मिली.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhuvneshwar Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com