Happy Birthday Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) भारतीय क्रिकेट का ऐसा नाम जिसने राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ख्याती पाई है. उन्हें द्रविड़ के बाद भारत का दूसरा दिवार माना जाता है. इसका ताजा उदाहरण उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान दिया. पुजारा की खासियत क्रीज पर चट्टान की तरह खड़े रहने की है. यही कारण रहा कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में शानदार 3 विकेट से जीत मिली थी. आज पुजारा का बर्थडे है. पुजारा अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट में कई मौकों पर साबित किया कि क्यों उन्हें भारत का दूसरा दिवार माना जाता है. ऐसे में जानते हैं पुजारा के द्वारा बनाए गए 5 यूनिक रिकॉर्ड के बारे में जिसे जानकर यकीनन आप हैरान रह जाएंगे.
ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज
चेतेश्वर पुजारा भारत की ओर से एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले बल्लेबाज हैं. पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 525 गेंद का सामना किया है. 2017 में रांची टेस्ट मैच के दौरान पुजारा ने भारत की पहली पारी के दौरान 202 रन बनाए थे, इस पारी के दौरान उन्होंने कुल 525 गेंद का सामना किया था. टेस्ट किकेट में भारत की ओर से पुजारा एक टेस्ट पारी में 500 से ज्यादा गेंद खेलने वाले इकलौते भारतीय. बल्लेबाज हैं.
ऋषभ पंत ने पहनी कार्टून कैरेक्टर वाली टी शर्ट, तो युजवेंद्र चहल ने यूं किया ट्रोल, वायरल हुई Photo
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली टेस्ट सीरीज में बने मैन ऑफ द सीरीज
2018-19 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली बार टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की थी. उस सीरीज में पुजारा ने कमाल की बल्लेबाजी की और 4 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में 521 रन बनाने में सफल रहे. इस दौरान उन्होंने 3 शतक जमाए.
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में है अनोखा रिकॉर्ड
चेतेश्वर पुजारा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा दोहरा शतक जमाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 13 दोहरा शतक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ठोके हैं. इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एशिया की ओर से सबसे ज्यादा दोहरा शतक जमाने वाले बल्लेबाज हैं. इस मामले में पुजारा श्रीलंका के कुमार संगकारा की बराबरी पर हैं. संगकारा ने भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 13 दोहरा शतक ठोके हैं.
"यह भूत" जो रूट का लगातार पीछा कर रहा, इंग्लैंड के 143 साल के टेस्ट इतिहास में पहले बल्लेबाज बने
आईपीएल में है यह यूनिक रिकॉर्ड
भले ही पुजारा आईपीएल में नहीं खेलते हैं लेकिन उनके द्वारा बनाया गया एक रिकॉर्ड आज भी कायम है. पुजारा ने आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा औसत के साथ रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 114 की औसत से रन बनाए हैं, जो एक रिकॉर्ड है. आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ इस औसत के साथ किसी बल्लेबाज ने रन नहीं बनाए हैं. ऋषभ पंत ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 110 की औसत के साथ रन बनाए हैं.
VIDEO:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं