विज्ञापन
This Article is From May 20, 2022

GT vs RCB: विराट कोहली के फॉर्म में लौटते ही सोशल मीडिया झूमा, दिग्गजों ने बांधे तारीफों के पुल

बीते कल कोहली फॉर्म में लौटे तो अपने पुराने अंदाज में लौटे. उन्होंने महत्वपूर्ण मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. कोहली के फॉर्म में लौटने के बाद क्रिकेट जगत भी काफी खुश है और लोगों ने ट्वीट करते हुए उनकी सराहना की है, जो इस प्रकार है- 

GT vs RCB: विराट कोहली के फॉर्म में लौटते ही सोशल मीडिया झूमा, दिग्गजों ने बांधे तारीफों के पुल
आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली
  • फॉर्म में लौटे किंग कोहली
  • दिग्गजों ने सराहा
  • पिछले मुकाबले में खेली 73 रनों की आतिशी पारी
मुंबई:

बीते कल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के 33 वर्षीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ प्रचंड फॉर्म में नजर आए. उन्होंने टीम के लिए 54 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 73 रनों की जुझारू अर्धशतकीय पारी खेली, और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस मुकाबले से पहले जारी सीजन में कोहली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था. हाल यह था कि वह एक-एक रन के लिए विपक्षी गेंदबाजों के सामने जूझ रहे थे. लेकिन जब कोहली फॉर्म में लौटे तो अपने पुराने अंदाज में लौटे. उन्होंने महत्वपूर्ण मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. कोहली के फॉर्म में लौटने के बाद क्रिकेट जगत भी काफी खुश है और लोगों ने ट्वीट करते हुए उनकी सराहना की है, जो इस प्रकार है- 

वसीम जाफर (Wasim Jaffer):

अमित मिश्रा (Amit Mishra):

GT vs RCB: मैथ्यू वेड के उपर गिरी BCCI की गाज, दुबारा ऐसी हरकत हुई तो...

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh):

इरफान पठान (Irfan Pathan):

रियान पराग (Riyan Parag):

बात करें कल के मुकाबले के बारे में तो वानखेड़े स्टेडियम में जीटी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा था. वहीं इस लक्ष्य को आरसीबी की टीम ने 18.4 ओवरों में महज दो विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. टीम के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पारी की शुरुआत करते हुए 54 गेंदों में 73 रनों की जुझारू अर्धशतकीय पारी खेली. इस उम्दा बल्लेबाजी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.  

IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Titans, Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli, Wasim Jaffer, Amit Mishra, Harbhajan Singh, Irfan Khan Pathan, Riyan Parag, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com