मिताली राज ने 100वें वनडे में भारत की कप्तानी करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई (फाइल फोटो)
- भारत ने फाइनल मैच 102 गेंद शेष रहते 8 विकेट से जीता
- दक्षिण अफ्रीकी टीम 156 पर सिमटी, झूलन ने लिए तीन विकेट
- जवाब में भारत ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया लक्ष्य
पोटचेफ्सट्रूम ( दक्षिण अफ्रीका):
अनुभवी झूलन गोस्वामी की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा बेहतरीन फॉर्म में चल रही पूनम राउत और कप्तान मिताली राज के अर्धशतकों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने आज यहां फाइनल में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 102 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हरा दिया. इस जीत के सहारे भारतीय टीम ने चार देशों का वनडे टूर्नामेंट जीत लिया.
महिला वनडे इंटरनेशनल मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाली झूलन ने 22 रन देकर तीन विकेट लिये. लेग स्पिनर पूनम यादव (32 रन देकर तीन) और मध्यम गति की गेंदबाज शिखा पांडे (23 रन देकर दो विकेट) ने उनका अच्छा साथ दिया जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को 40.2 ओवर में 156 रन पर ढेर कर दिया. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सुन लुस ने सर्वाधिक 55 रन और मिगोन डु प्रीज ने 30 रन बनाए. भारतीय टीम ने अपेक्षाकृत छोटे लक्ष्य के सामने दीप्ति शर्मा (आठ) और मोना मेशराम (दो) के विकेट जल्दी गंवा दिए लेकिन सलामी बल्लेबाज पूनम राउत (92 गेंदों पर नाबाद 70) और मिताली (79 गेंदों पर नाबाद 62) ने इसके बाद टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया तथा तीसरे विकेट के लिए 127 रन की अटूट साझेदारी करके टीम का स्कोर 33 ओवरों में दो विकेट पर 160 रन तक पहुंचाया.
भारत की तरफ से 100वें वनडे में कप्तानी कर रही मिताली ने अपनी पारी में दस चौके लगाए जिसमें विजयी चौका भी शामिल है. पूनम राउत की पारी में 12 चौके और एक छक्का शामिल है. मिताली ने वनडे में लगातार छठा अर्धशतक जमाकर ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी और लिंडसे रीलर तथा इंग्लैंड की चालरेट एडवर्डस के रिकॉर्ड की बराबरी भी की. मिताली ने इस टूर्नामेंट के दौरान वनडे में 50 से अधिक बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया था. वह एडवर्डस के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी महिला क्रिकेटर हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jhulan Goswami, Mithali Raj, India, South Africa, Quadrangular Series, Win, Champion