विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2022

ग्लेन मैक्सवेल ने प्रेमिका विनी रमन से रचाई शादी, RCB ने खास अंदाज में दी बधाई, देखिए तस्वीरें

दोनों ने अपनी शादी  (Glenn Maxwell marriage )की एक ही तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की है. सोशल मीडिया पर तमाम क्रिकेट जगत से दोनों को खूब बधाइयां मिल रही हैं. आरसीबी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दोनों को बधाई दी है और लिखा है कि आरसीबी परिवार आप दोनों की शादी से बेहद खुश है. आप दोनों को शादी की बहुत बधाई. 

ग्लेन मैक्सवेल ने  प्रेमिका विनी रमन से रचाई शादी, RCB ने खास अंदाज में दी बधाई, देखिए तस्वीरें
21 फरवरी को दोनों ने सगाई की फोटो शेयर की थी
  • ग्लैन मैक्सवेल की शादी
  • इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं
  • पहले 27 मार्च बताई जा रही थी तारीख
नई दिल्ली:

ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने भारतीय मूल की अपनी प्रेमिका विनी रमन (Vini Raman) से शादी कर ली है. दोनों की शादी 18 मार्च को हुई. आपको बता दें कि मैक्सवेल और विनी दोनों लंबे वक्त से साथ थे. दोनों की सगाई दो साल पहले 14 मार्च 2020 को हुई थी. लेकिन, कोरोना के चलते ये दोनों शादी नहीं कर सके.

यह पढ़ें- "किसी दिन ये सहवाग मुझे मिल गया ना तो बहुत मारूंगा", शोएब अख्तर ने YOUTUBE चैनल पर कहा, देखिए VIDEO

दोनों ने अपनी शादी  (Glenn Maxwell marriage )की एक ही तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की है. सोशल मीडिया पर तमाम क्रिकेट जगत से दोनों को खूब बधाइयां मिल रही हैं.

आरसीबी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दोनों को बधाई दी है और लिखा है कि आरसीबी परिवार आप दोनों की शादी से बेहद खुश है. आप दोनों को शादी की बहुत बधाई. 

वैसे मीडिया में इस तरह की खबरें चल रही थी कि 27 मार्च को ये दोनों शादी करने जा रहे हैं लेकिन इंस्टाग्राम पर आई इस तस्वीर ने सभी को चौंका दिया है. आपको बता दें कि मैक्सवेल को आरसीसीबी ने रिटेन किया है और इनको कप्तान बनाए जाने की भी बातें चल रही थी लेकिन आरसीबी ने फाफ डु प्लेसी और अपनी टीम कप्तान बनाया. 

IPL के हर मैच में ले सकेंगे 8 बार DRS, इन नियमों में हुए बदलाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bangalore, Glenn James Maxwell, Indian Premier League 2022, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com