विज्ञापन

'गाने में देखा और दिल दे बैठे', गीता और हरभजन को मिलाने में युवराज सिंह को बेलना पड़ा था पापड़

हरभजन सिंह ने ठान लिया कि वे गीता बसरा से जरूर मिलेंगे. हालांकि यह इतना आसान भी नहीं था. उनके पास गीता का नंबर नहीं था. तब उनकी मदद के लिए उनके दोस्त और टीम के साथी क्रिकेटर युवराज सिंह आगे आए.

'गाने में देखा और दिल दे बैठे', गीता और हरभजन को मिलाने में युवराज सिंह को बेलना पड़ा था पापड़
हरभजन सिंह और गीता बसरा.

बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया में ऐसी कई जोड़ियां रही हैं जिनकी प्रेम कहानियां लंबे समय तक चर्चा में रहती हैं. इसी तरह की एक दिलचस्प और थोड़ी फिल्मी सी लव स्टोरी है अभिनेत्री गीता बरसा और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह की. खास बात यह है कि इस रिश्ते की शुरुआत किसी मुलाकात से नहीं, बल्कि एक गाने से हुई थी. एक गाना, एक झलक और फिर शुरू हुआ प्यार का सिलसिला, जो कई साल बाद शादी तक पहुंचा. प्रेम कहानी की शुरुआत साल 2007 में होती है, जब फिल्म 'द ट्रेन' का गाना 'वो अजनबी' काफी चर्चा में था. इसी गाने में गीता बसरा नजर आई थीं. कहा जाता है कि हरभजन सिंह ने जब पहली बार यह गाना देखा तो वे गीता बसरा की खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस से काफी प्रभावित हो गए. बस यहीं से उनके दिल में गीता के लिए खास जगह बन गई. लेकिन उस समय दोनों एक-दूसरे को जानते तक नहीं थे.

हरभजन सिंह ने ठान लिया कि वे गीता बसरा से जरूर मिलेंगे. हालांकि यह इतना आसान भी नहीं था. उनके पास गीता का नंबर नहीं था. तब उनकी मदद के लिए उनके दोस्त और टीम के साथी क्रिकेटर युवराज सिंह आगे आए. कहा जाता है कि युवराज सिंह ने अपने फिल्मी जानकारों का इस्तेमाल करके किसी तरह गीता बसरा का नंबर निकलवाया.

जब हरभजन ने गीता को मैसेज भेजा, तो शुरुआत में उन्हें कोई खास जवाब नहीं मिला. गीता बसरा ने उनके मैसेज को काफी समय तक इग्नोर करती रहीं. फिर एक ऐसा मौका आया, जिसने दोनों के बीच बातचीत की शुरुआत करा दी. साल 2007 में भारतीय क्रिकेट टीम ने 2007 आईसीसी वर्ल्ड टी20 में जीत हासिल की. इस जीत के बाद गीता बसरा ने हरभजन सिंह को बधाई देने के लिए एक मैसेज भेजा. बस यहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई.

धीरे-धीरे यह बातचीत दोस्ती में बदली. शुरुआत में दोनों ने एक-दूसरे को समझने के लिए काफी समय लिया. करीब एक साल बाद दोनों की पहली मुलाकात और डेट हुई. इसके बाद उनका रिश्ता धीरे-धीरे मजबूत होता गया. दोनों ने अपने रिश्ते को मीडिया से भी काफी समय तक दूर रखा. लगभग 8 साल तक डेट करने के बाद आखिरकार उन्होंने शादी करने का फैसला किया.

29 अक्टूबर 2015 को गीता बसरा और हरभजन सिंह ने पंजाब के शह जलंधर में पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली. आज यह जोड़ी दो बच्चों के साथ खुशहाल पारिवारिक जीवन जी रही है.

यह भी पढ़ें- 'तीन सेकंड में जवाब दे दिया', किसके कहने पर नितीश राणा ने राजस्थान को छोड़ दिल्ली को कर लिया ज्वाइन? VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com