T20 World Cup 2026, Gautam Gambhir: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉकआउट मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है, जहां भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. बता दें कि भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर मैच जीता था, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में संजू ने 97 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई थी. उस मैच में गौतम गंभीर ने कोच के तौर पर मोटिवेशनल स्पीच देते हुए भी नजर आए थे जिसका वीडियो बीसीसीआई ने पोस्ट किय़ा है. अपने मोटिवेशनल स्पीच में गंभीर ने सबसे पहले रिंकू सिंह के जज्बे को सलाम किया है. गंभीर ने अपने स्पीच में रिंकू का नाम सबसे पहले लेते हुए कहा, ‘रिंकू, मुझे पता है कि इस तरह की स्थिति में वापस लौटने पर कितना साहस लगता है. एक चीज ध्यान में रखना, आप अकेले नहीं हैं. पूरी टीम आपके साथ है.'
इसके अलावा गंभीर ने टीम इंडिया को जमकर खेलने की सलाह दी और साथ ही कहा कि "यदि आपके ऊपर किसी तरह का दबाव आता है तो इसे पूरी तरह से पॉजिटिव में लें अपने देश के लिए खेलने का जज्बे को याद रखे और सबसे अहम बात एक दूसरे के खिलाफ खेंले." गंभीर के स्पीच ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों में जोश भरने का काम किया. गंभीर के स्पीच के बाद खिलाड़ियों ने मिलकर जोर से ताली बजाई.
𝗦𝗼𝗹𝗶𝗱𝗮𝗿𝗶𝘁𝘆 𝗮𝗻𝗱 𝗣𝗼𝘀𝗶𝘁𝗶𝘃𝗶𝘁𝘆
— BCCI (@BCCI) March 3, 2026
Episode 6 of 𝗧𝗵𝗲 𝗦𝗽𝗲𝗲𝗰𝗵, ft. Head Coach Gautam Gambhir#TeamIndia 🇮🇳 | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI | @GautamGambhirhttps://t.co/MDZ5IoNK12 pic.twitter.com/9AJCRVQlsM
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार तड़के लंबी बीमारी के बाद ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया था. सिंह 58 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे, अपने पिता के निधन के बाद रिंकू अपने घर आए थे, पिता के अंतिम संस्कार के बाद रिंकू फिर से टीम इंडिया के साथ जुड़े थे. हालांकि रिंकू को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में शामिल नहीं किया गया था लेकिन जिस तरह का जज्जा रिंकू ने दिखाया था, उसने फैन्स का दिल जीत लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं