विज्ञापन

आलोचकों को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया करारा जवाब

Gautam Gambhir befitting reply to critics: भारतीय टीम के रिकॉर्ड तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने आलोचकों पर तीखा पलटवार किया है और कहा है कि उनका काम भारतीय टीम को मजबूत बनाना है.

आलोचकों को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया करारा जवाब
Gautam Gambhir befitting reply to critics

Gautam Gambhir befitting reply to critics: भारतीय टीम के रिकॉर्ड तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने आलोचकों पर तीखा पलटवार किया है और कहा है कि उनका काम भारतीय टीम को मजबूत बनाना है. इसके साथ ही उन्होंने सुपरस्टार बनाने के बजाए सुपर टीम बनाने की बात कही है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बीते रविवार को सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया और लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर इतिहास रचा. भारतीय टीम लगातार वर्ल्ड क्रिकेट की ऐसी पहली टीम है, जिसने तीन बार क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का खिताब जीता है. 

भारतीय टीम के हेड कोच ने गौतम गंभीर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि "मीडिया सुपरस्टार बनाना चाहता है, लेकिन उनका काम एक सुपर टीम बनाना है". उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ब्रॉडकास्टिंग/सोशल मीडिया नंबर, टीआरपी और फ़ैन फ़ॉलोइंग की परवाह नहीं है, बल्कि उनका ध्यान इस बात पर है कि खिलाड़ी टीम और देश के लिए क्या लाते हैं.

गौतम गंभीर ने कहा,"यह एक आसान सा फ़र्क है और यह फ़र्क हमेशा रहेगा. मीडिया सुपरस्टार बनाना चाहता है लेकिन एक हेड कोच के तौर पर मेरा काम एक सुपर टीम बनाना है. और मैं अपने प्रोफ़ेशन को इसी तरह देखता हूं क्योंकि मेरा काम बिल्कुल सही, बराबर रहना और सबके साथ बिल्कुल बराबर बर्ताव करना है क्योंकि उस ड्रेसिंग रूम में वे 15 लोग मेरे लिए बिल्कुल बराबर हैं."

गंभीर ने कहा, "मैं यह नहीं देखता कि उन्होंने कितने रन बनाए हैं. मैं यह नहीं देखता कि सोशल मीडिया पर उनकी कितनी फॉलोइंग है. मैं यह नहीं देखता कि वे लोगों या ब्रॉडकास्टर के लिए क्या TRP लाते हैं. मैं सिर्फ यह देखता हूं कि वे टीम के लिए और देश के लिए क्या लाते हैं. और इसीलिए मुझे लगता है कि मेरा काम एक सुपर टीम बनाना है. और उम्मीद है कि जब तक मैं अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर लेता, मैं एक सुपर टीम बना पाऊंगा."

गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से, भारतीय टीम के सुपरस्टार कल्चर में एक बड़ा बदलाव आया है. रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने 2025 के पहले छह महीनों में टेस्ट से संन्यास ले लिया. जबकि रोहित, विराट, ऋषभ पंत, केएल राहुल, मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा जैसे स्टार्स ने खुद को मैच फिट और फॉर्म में रखने के लिए कई सालों के बाद इंडियन डोमेस्टिक क्रिकेट में हिस्सा लिया है.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: आईसीसी ने किया प्राइज मनी का ऐलान, भारत को मिले करोड़ों, जानें किसके खाते में आए कितने?

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: आईसीसी ने किया प्राइज मनी का ऐलान, भारत को मिले करोड़ों, जानें किसके खाते में आए कितने?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com