Gautam Gambhir react on MS Dhoni: भारत की इतिहास रचने वाली टी20 विश्व कप जीत ने लगभग दो साल बाद महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर के लिए खास पोस्ट शेयर किया जो खूब वायरल हो रही है. उन्होंने इस मौके का फायदा उठाते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर को बताया कि उनके गंभीर चेहरे पर मुस्कान कितनी अच्छी लगती है, जिसपर कोच साहब गौतम गंभीर ने रिएक्ट किया है. गंभीर ने धोनी के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ''और मुस्कुराने की कितनी अच्छी वजह है, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा.''

बता दें कि फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया. भारत की जीत के बाद धोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और कोच गंभीर का भी जिक्र किया. धोनी ने गंभीर की मुस्कान को लेकर मजाकिया पोस्ट किया. माही ने लिखा, ‘‘कोच साहब आपकी मुस्कान बहुत अच्छी लग रही है. मुस्कुराहट के साथ जज्बा शानदार है, बहुत अच्छा किया. दोस्तों मजे करो...बुमराह के बारे में कुछ नहीं लिखूं तो ही अच्छा है. चैंपियन गेंदबाज.''धोनी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है, अब गंभीर ने जबाव देकर फैन्स का दिल गदगद कर दिया है.
मैच की बात करें तो रविवार रात सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया. टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों संजू सैमसन, इशान किशन और अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक जड़कर भारत को पांच विकेट पर 255 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया, जिसके बाद बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट लेने में सफल रहे. न्यूजीलैंड की टीम केवल 159 रन ही बना सकी. भारत ने एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं