विज्ञापन

ट्रंप ने ईरान को फिर दी चेतावनी, कहा - समझौते के लिए अब सिर्फ 48 घंटे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ईरान के पास अब केवल 48 घंटे हैं, जिसके बाद गंभीर परिणाम होंगे.

ट्रंप ने ईरान को फिर दी चेतावनी, कहा - समझौते के लिए अब सिर्फ 48 घंटे हैं
ट्रंप की ईरान को फिर से धमकी
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को समझौता करने या होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए सिर्फ 48 घंटे का समय दिया
  • ईरान ने एक अमेरिकी F-15 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है, जबकि एक क्रू सदस्य अभी भी लापता है
  • अमेरिका के विशेष बलों ने विमान के दो क्रू सदस्यों में से एक को बचा लिया है, दूसरा अभी भी खोज में है

एक तरफ अमेरिका-इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला करने से बाज नहीं आ रहा है. दूसरी तरफ ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर तीखा और धमकी भरा संदेश दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए समय दिया था, लेकिन अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि तय समयसीमा पूरी होने पर ईरान पर कहर टूट पड़ेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

फाइटर जेट के क्रू मेंबर की तलाश में अमेरिका‑ईरान की दौड़

युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार ईरान के भीतर गिरे अमेरिकी फाइटर जेट के एक क्रू मेंबर को तलाशने के लिए ईरान और अमेरिका की सेनाएं शनिवार को एक‑दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करती नजर आईं. ईरान और अमेरिका, दोनों पक्ष उस क्रू सदस्य तक पहले पहुंचने की होड़ में हैं, जबकि इस घटना ने पहले से जारी युद्ध को और संवेदनशील बना दिया है.

ये भी पढ़ें : ईरान का बदला: अमेरिका के पैट्रियट डिफेंस सिस्टम को मार गिराने का दावा, जानिए क्यों ये बड़ी बात

ईरान का दावा: F‑15 मार गिराया, एक क्रू सदस्य लापता

तेहरान ने कहा है कि उसने एक अमेरिकी F‑15 फाइटर जेट को मार गिराया है. वहीं, अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के विशेष बलों ने विमान के दो क्रू सदस्यों में से एक को बचा लिया है, जबकि दूसरा अब भी लापता है. वहीं ईरान की सेना ने यह भी दावा किया कि उसने खाड़ी क्षेत्र में एक अमेरिकी A‑10 ग्राउंड अटैक विमान को भी मार गिराया है, हालांकि अमेरिकी मीडिया ने बताया कि उस विमान के पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया.

युद्ध का विस्तार और तेहरान की जमीनी तस्वीर

यह युद्ध एक महीने से ज्यादा पहले तब भड़का था, जब अमेरिका‑इजरायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हुई इसके बाद जवाबी कार्रवाई ने संघर्ष को पूरे मध्य पूर्व में फैला दिया, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था हिल गई और दुनिया भर में लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं. शनिवार को तेहरान में नए हमलों के बीच एक स्थानीय फोटोग्राफर ने एएफपी से कहा कि हालात इतने खराब हैं कि छह घंटे आगे की योजना बनाना भी मुश्किल हो गया है और हालात बदलने की ताकत आम लोगों के पास नहीं है.

ये भी पढ़ें ; ईरान युद्ध के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के 8 जहाज गुजरे, ये दुनिया भर के देशों की तुलना में सबसे ज्यादा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump Iran Warning, Hormuz Strait Crisis, US Iran Tensions, Trump Social Media Post, Iran Deal Ultimatum
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com