Gautam Gambhir react on defeat vs Irealand: भारत को पहले टी-20 में 34 रन से हार का सामना करना पड़ा. भारत की हार का सबसे बड़ा कारण गेंदबाजी रही. एक समय भारत के गेंदबाजों ने आयरलैंड को बांध रखा था लेकिन गैरेथ डेलानी ने प्रसिद्ध कृष्णा के अंतिम ओवर में एक चौका और तीन छक्के लगाकर 27 रन बटोरे. वह हालांकि अपने अर्धशतक से चूक गए और अर्शदीप की गेंद पर तिलक वर्मा को कैच दे बैठे. वॉशिंगटन सुंदर भी अपने एकमात्र ओवर में 19 रन दे बैठे. आयरलैंड ने मैच में 182 रन का स्कोर बनाया था जिसके बाद भारतीय टीम 148 रन ही बना सकी. जब भारत को हार मिली तो कोच गौतम गंभीर निराश नजर आए.
गंभीर ने कप्तान श्रेयस अय्यर से की बात
दरअसल, जब मैच खत्म हुआ और आयरलैंड की टीम पहली बार भारत को हराने में सफल रही तो गंभीर मैदान पर गए और खिलाड़ियों से हाथ मिलाते नजर आए. लेकिन गंभीर के चेहरे पर हार का दर्द साफ झलक रहा था. जिस तरह से गंभीर ने हार के बाद रिएक्ट किया, उसकी चर्चा हो रही है. गंभीर बाद में फिर बूझे मन से खिलाड़ियों से बात करते हुए भी नजर आए. उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ काफी देर तक बात की, दोनों को देखकर ऐसा लग रहा था कि गंभीर, अय्यर को कुछ समझाते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है.

आयरलैंड ने रचा इतिहास
183 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. सैमसन (5), ईशान किशन (1) और कप्तान श्रेयस अय्यर (3) का विकेट जल्दी गिर गया. अभिषेक शर्मा एकमात्र बल्लेबाज रहे, जो अपने अंदाज में खेलते हुए नजर आए. अभिषेक ने 20 गेंदों पर 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली. तिलक वर्मा (19), शिवम दुबे (25), और अक्षर पटेल (15) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। नियमित अंतराल पर विकेट खो रही भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई और 34 रन से मैच गंवा बैठी.

आयरलैंड की तरफ से मैथ्यू हम्फ्रीज ने 3, मैथ्यू होलार्ड ने 3 विकेट लिए. जय मूंद्रा ने 2 विकेट लिए। लियाम मैकार्थी और गारेथ डेलानी ने 1-1 विकेट लिए. इससे पहले, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने 9 विकेट पर 182 रन बनाए हैं. आयरलैंड की तरफ से कप्तान टकर 36 गेंदों पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। इसके अलावा, डेलानी 32 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए.
भारतीय टीम की तरफ से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 24 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट झटके. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए. शिवम दुबे ने 3 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिया. वाशिंगटन सुंदर महंगे रहे. उन्होंने 1 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 19 रन लुटाए. अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए. भारत की तरफ से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगे रहे। कृष्णा ने 4 ओवर में 57 रन लुटाए। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला.
ये भी पढ़ें- IND vs IRE: भारत की हार लेकिन अभिषेक शर्मा ने टी-20 में मचाया तहलका, 20 गेंद पर 50 रन बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं