विज्ञापन

IND vs ENG 2nd Semi-Final: 'उसने संजू को टीम में लाने के लिए लड़ाई लड़ी है', भारत की जीत के बाद शोएब अख्तर ने गौतम गंभीर को माना मास्टरमाइंड

Shoaib Akhtar on Gautam Gambhir: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में संजू ने 89 रन की पारी खेली जिसके दम पर भारतीय टीम 253 रन बना पाने में सफल रही. वहीं, इस मैच से पहले संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में नाबाद 97 रन की पारी खेली थी. इस टूर्नामेंट में संजू ने 4 पारी में 232 रन बनाए हैं. 

IND vs ENG 2nd Semi-Final: 'उसने संजू को टीम में लाने के लिए लड़ाई लड़ी है', भारत की जीत के बाद शोएब अख्तर ने गौतम गंभीर को माना मास्टरमाइंड
Shoaib Akhtar on Sanju Samson, IND vs ENG, T20 World Cup 2026:

IND vs ENG, T20 World cup 2026:  शोएब अख्तर ने संजू सैमसन की तारीफ की है और कहा कि आज संजू जिस तरह का परफॉर्मेंस कर रहें हैं उसके पीछे गौतम गंभीर का हाथ है. गंभीर ने संजू को लड़कर टीम में शामिल किया है. गंभीर को इसका श्रेय जाना चाहिए. अख्तर ने पाकिस्तानी चैनल Tapmad पर संजू और गंभीर को लेकर बात की और माना कि गंभीर के कारण आज संजू सुपरस्टार बन गए हैं. 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से विख्यात अख्तर ने कहा, "देखिए संजू 2014 से टीम इंडिया में हैं और लगातार अंदर-बाहर हो रहे हैं. देखिए 2015 में भी संजू का नाम बहुत चल रहा था. संजू ने अपनी बारी आने का लंबा इंतजार किया है. उस समय धोनी थे, विकेटकीपर थे, इसलिए संजू ी जगह टीम में बहुत मुश्किल से मिल रही थी". 

ये भी पढ़ें- IND vs ENG 2nd Semi-Final: मैच के आखिरी समय में सूर्यकुमार यादव हो गए कन्फ्यूज, फिर गुरु गंभीर से मांगी मदद और हो गया चमत्कार

गंभीर ने संजू को लड़कर टीम में लाया है
अख्तर ने आगे कहा, "देखिए आज जब टीम इंडिया में संजू हैं, इसका पूरा श्रेय गौतम गंभीर को जाता है. गंभीर ने संजू को लड़कर टीम में लाया है. देखिए संजू का जो चयन हुआ है वह जबरदस्ती हुई है और काफी आलोचना के बाद की गई है. देखिए संजू को टीम में लाने में गंभीर का योगदान रहा था. उसने जबरदस्ती टीम में संजू को लाया है. 

गंभीर ने संजू को दिया मौका
"वह इसी तरह का है, गंभीर जिद्दी तरह का इंसान है, उसे अलग यह समझ आ गई कि उसे बल्लेबाज को खिलाना है तो वह किसी भी हद तक जाकर उसे इलेवन में शामिल करेगा. वह कमाल का बल्लेबाज है. आप देखिए स्पिनरों को वह कैसे मार रहा था ..तौबा-तौबा.. जबरदस्त बल्लेबाज है."

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में संजू ने 89 रन की पारी खेली जिसके दम पर भारतीय टीम 253 रन बना पाने में सफल रही. वहीं, इस मैच से पहले संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में नाबाद 97 रन की पारी खेली थी. इस टूर्नामेंट में संजू ने 4 पारी में 232 रन बनाए हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com