विज्ञापन

फ्लाइट टिकट पर 10% की छूट, त्‍यौहारों में एयर इंडिया एक्‍सप्रेस का 99 ऑफर किनके लिए और किस कोड से बचेंगे 600 रुपये?

Air India Express देश में कहीं भी सफर के लिए टिकट पर छूट दे रहा है. किसी वजह से यात्रा कैंसिल करना हो, तारीख बदलनी हो तो भी खास ऑफर है. पूरी जानकारी यहां.

फ्लाइट टिकट पर 10% की छूट, त्‍यौहारों में एयर इंडिया एक्‍सप्रेस का 99 ऑफर किनके लिए और किस कोड से बचेंगे 600 रुपये?
Flight Ticket Offer: फ्लाइट के टिकट पर ऐसे बचेंगे पैसे
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

फेस्टिव सीजन से पहले टाटा ग्रुप की एयलाइन कंपनी एयर इंडिया एक्‍सप्रेस (Air India Express) ने खास ऑफर का ऐलान किया है.  कंपनी छात्रों को इस ऑफर के घरेलू उड़ानों के किराये (Flight Ticket) पर फ्लैट 10% की छूट देने जा रही है. इसके साथ ही छात्रों को सामान्य 15 किलो के बजाय कुल 25 किलो सामान ले जाने की सुविधा भी मिलेगी. ये ऑफर 20 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा और सभी बुकिंग प्‍लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा.

किराये पर 10% की छूट, 25 किलो सामान

एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक, छात्रों को घरेलू उड़ानों के वैल्यू फेयर पर 10% की छूट दी जाएगी. इसके अलावा सामान्य 15 किलो बैगेज के साथ अतिरिक्त 10 किलो सामान ले जाने की सुविधा मिलेगी. यानी छात्र कुल 25 किलो सामान ले जा सकेंगे. इससे फेस्टिव सीजन में घर जाने वाले छात्रों को किराए के साथ सामान ले जाने में भी राहत मिल सकती है.

सिर्फ 99 रुपये में बदल सकेंगे यात्रा की तारीख

एयर इंडिया एक्सप्रेस की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से बुकिंग करने वाले छात्रों को यात्रा की तारीख बदलने की सुविधा सिर्फ 99 रुपये में मिलेगी. यानी अगर किसी कारण से आपको अपनी यात्रा टालनी पड़े और आप आगे की टिकट लेना चाहते हैं तो आप इसका फायदा उठा सकते हैं. 

इसके अलावा वेबसाइट या मोबाइल ऐप से सीधे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान की बुकिंग करने पर ‘VIBES' कोड के जरिए अतिरिक्त 5% छूट भी मिल सकती है.

कौन उठा सकता है ऑफर का फायदा?

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यात्री की उम्र कम से कम 12 साल होनी चाहिए. इसके साथ किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान की ओर से जारी वैध स्टूडेंट फोटो ID जरूरी होगी.

स्टूडेंट ID में छात्र का नाम और जन्मतिथि दर्ज होनी चाहिए. एयरपोर्ट पर चेक-इन के समय छात्रों को ये ID दिखानी होगी.

Visa कार्ड से 600 रुपये तक की एक्‍सट्रा बचत

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ग्राहकों के लिए एक अलग ऑफर भी जारी किया है. इसके तहत Visa डेबिट या क्रेडिट कार्ड से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग पर 600 रुपये तक की छूट मिल सकती है.

इस ऑफर का फायदा लेने के लिए ‘VISAFLY' कोड का इस्तेमाल करना होगा. ये ऑफर 9 अक्टूबर 2026 तक वैध है.

बता दें कि कंपनी के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस रोजाना 500 से ज्यादा उड़ानें संचालित करती है. एयरलाइन 48 घरेलू और 16 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ती है. कंपनी के बेड़े में 100 से ज्यादा बोइंग 737 और एयरबस A320 विमान शामिल हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India Offer, Air India Express, Air India Express Flight, Flight Ticket Booking, Flight Ticket Offers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com