विज्ञापन

भारत टी20 में कब छुएगा 300 रन का जादुई आंकड़ा? बैटिंग पावर पर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि जैसा टीम इंडिया के पास टैलेंट है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि टीम इंडिया जल्दी ही 300 का आंकड़ा पार करेगी.

भारत टी20 में कब छुएगा 300 रन का जादुई आंकड़ा? बैटिंग पावर पर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
कोच गौतम गंभीर की मानें तो टीम इंडिया जल्दी ही 300 का आंकड़ा पार करेगी.

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार शाम जब अभिषेक शर्मा कत्लेआम मचा रहे थे, तब लग रहा था कि भारतीय टीम क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 300 के आंकड़े को पार कर जाएगी. लेकिन उनके आउट होने के बाद बाकी बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और भारतीय टीम 20 ओवर में 221 रन बना पाई. वहीं मैच के बाद मीडिया के सामने आए कोच गौतम गंभीर से जब 300 के बैरियर को पार करने पर सवाल हुआ तो कोच ने उम्मीद जताई की भारतीय टीम जल्द ही इस आंकड़े को पार करेगी. 

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद मीडिया के सामने आए गौतम गंभीर ने टीम के पास मौजूद खास टैलेंट को देखते हुए, उम्मीद जताई कि भारत जल्द ही टी20 क्रिकेट में 300 रन का आंकड़ा पार करेगा. टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का सबसे बड़ा स्कोर 297 रन है, जो 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया गया था. उसी साल, मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन ने साउथ अफ्रीका में एक विकेट पर 283 रन बनाए थे.

गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में अभिषेक शर्मा की 30 गेंदों में लगाई गई सेंचुरी के बारे में पूछे जाने पर गंभीर ने 300 रन बनाने की इच्छा जताई.उन्होंने कहा,"मेरे लिए सबसे अच्छी बात यह थी कि हमने पावरप्ले में 100 रन बनाए. मेरे कोचिंग के समय में हमने ऐसा कभी नहीं किया था. इसलिए मुझे लगता है कि यह एक बहुत साफ मैसेज था कि अगर आप आक्रामक खेल रहे हैं, तो बस आक्रामक खेलते रहिए."

गंभीर ने आगे कहा,"यही मैसेज है और भविष्य में भी यही मैसेज रहेगा कि हम अभी तक 300 रन तक नहीं पहुंचे हैं. तो शायद अगला टारगेट यही है क्योंकि ड्रेसिंग रूम में हमारे पास जिस तरह का टैलेंट है, हमें कुछ कमाल की चीजें करनी चाहिए."

हेड कोच ने अभिषेक के पर्सनल माइलस्टोन के बजाय उनकी पारी के असर पर ज़ोर दिया. जैसी शुरुआत भारत को मिली थी, उसे देखते हुए टीम 300 रन के करीब पहुंच सकती थी, लेकिन आखिरी पांच ओवरों में साधारण खेल की वजह से टीम 7 विकेट पर 221 रन ही बना पाई. 

गौतम गंभीर ने कहा,"देखिए, मैं बस एक बात कहना चाहता हूं. बात आज उनकी लगाई सेंचुरी की नहीं है. मैं यहां बैठकर उनकी सेंचुरी के बारे में बात करता रह सकता हूं. लेकिन बात असर की है. ड्रेसिंग रूम में हम सिर्फ़ इसी बारे में बात करते हैं कि बल्ले से कितना असर डाल सकते हैं और गेंद से कितना असर डाल सकते हैं. और यही हमारी सोच रही है." "पिछले दो सालों से हमारी यही सोच रही है. टी20 क्रिकेट रन या विकेट के बारे में नहीं है. यह इस बारे में है कि आप कितना असर डाल सकते हैं."

यह भी पढ़ें: बदल गया एशियन गेम्स में टीम अय्यर के मैचों की टाइमिंग, जाने क्यों अब आधा घंटा पहले शुरू होंगे मैच

यह भी पढ़ें: एशियाड में शर्मनाक लापरवाही! एशियाड से पहले जापान की हो रही है किरकिरी, जापान की गिरती साख ने किया हैरान!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Gautam Gambhir, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com