हाल ही में खत्म हुई अफगानिस्तान सीरीज के बाद अब करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमियों की नजरें जापान में शुरू होने जा रहे एशियन गेम्स पर लग गई है. महाकुंभ में भारत की पुरुष और महिला दोनों ही टीमें टी20 फॉर्मेट में शिरकत करने जा रही हैं. टीम श्रेयस अय्यर को रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिली है. और और पुरुष टीम से जुड़ी ताजा खबर यह है कि आयोजकों ने भारतीय टीम के कुछ मैचों की पूर्व निर्धारित टाइमिंग में बदलाव करने का समय लिया है. अब टीम इंडिया के ये मुकाबले पूर्व निर्धारित समय से आधा घंटा पहले शुरू होंगे.
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स के आगाज से पहले चर्चा का विषय बना टेकबॉल, जानें क्या है इतिहास और नियम
आधा घंटा पहले शुरू होंगे मैच
पहले टीम इंडिया के कुछ मैच जापान के लोकल समय के हिसाब से दोपहर दो बजे और भारत में सुबह 10:30 बजे से खेले जाने थे, लेकिन अब ये मैच दस बजे से खेले जाएंगे. बता दें कि यह बदलाव भी केवल दोपहर में खेले जाने वाले मैचों को लेकर हुआ है. इसके तहत 28 सितंबर को भारत का क्वार्टरफाइनल, 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल और 3 सितंबर को होने गोल्ड मेडल के लिए खेले जाने वाला मुकाबला शामिल है.
इन मैचों की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं होगा
बता दें कि सुबह के स्लॉट (भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे) में खेले जाने वाले मैचों की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, टीम इंडिया के सुबह के मैच हालात पर निर्भर करते हैं. साथ ही, महिला टीम के शेड्यूल में भी कोई बदलाव नहीं है. अब आप यह भी जान लें कि भारतीय टीम सुबह के स्लॉट में कैसे आ सकती है.
1 अक्टूबर (गुरुवार): पहला सेमीफाइनल (सुबह 5:30 बजे): ऐसा भी होगा यदि भारतीय टीम अपने ग्रुप समीकरण या ड्रॉ के हिसाब से इस स्लॉट में आती है. (आमतौर पर यह पाकिस्तान/B2 बनाम बांग्लादेश/B1 वाले हाफ का मैच है, लेकिन फेरबदल होने पर भारत का मैच भी इस समय हो सकता है).
3 अक्टूबर (शनिवार): ब्रॉन्ज मेडल मैच (सुबह 5:30 बजे): यदि भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबला हार जाती है, तो उसे तीसरे स्थान (कांस्य पदक) के लिए सुबह 5:30 बजे ही मैदान पर उतरना होगा
इस वजह से लिए गया फैसला
दरअसल जापान में सूर्यास्त जल्द ही हो जाता है, तो वहीं मैदान पर फ्लडलाइट की सुविधा उपलब्ध नहीं है. यही वजह रही कि ब्रॉडकास्टर के दबाव के कारण आयोजकों को निर्धारित समय से आधा घंटा पहले मैच शुरू करने का फैसला लेना पड़ा.
भारतीय टीम का बदला शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला / चरण | समय (IST) |
| 28 सितंबर | क्वार्टर-फाइनल: भारत बनाम ग्रुप A की उपविजेता टीम | सुबह 10:30 बजे |
| 1 अक्टूबर | सेमी-फाइनल (जीतने पर) | सुबह 10:30 बजे |
| 3 अक्टूबर | ब्रॉन्ज़ मेडल मैच / गोल्ड मेडल मैच | सुबह 5:30 बजे / सुबह 10:30 बजे |
F & Q: Frequently Asked Questions
प्र.: 1. भारतीय क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स में किस चरण (Stage) से सीधे प्रवेश मिला है?
उ.: भारतीय टीम को एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश मिला है.
प्र.: 2. मैचों की टाइमिंग में बदलाव क्यों किया गया है?
उ.: जापान में सूर्यास्त जल्दी हो जाता है और मैदान पर फ्लडलाइट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसलिए ब्रॉडकास्टर के दबाव के कारण मैचों को निर्धारित समय से आधा घंटा पहले शुरू करने का फैसला लिया गया.
प्र.: 3. दोपहर में खेले जाने वाले भारतीय टीम के मैचों का नया समय क्या है?
उ.: दोपहर के मैच जो पहले भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होने थे, वे अब आधा घंटा पहले यानी सुबह 10:00 बजे से खेले जाएंगे.
प्र.: 4. भारतीय टीम के लिए सुबह के स्लॉट (5:30 AM) में मैच खेलने की स्थिति कब बनेगी?
उ.: यदि ग्रुप समीकरण/ड्रॉ में फेरबदल होता है तो 1 अक्टूबर को पहला सेमीफाइनल सुबह 5:30 बजे खेला जा सकता है. इसके अलावा, यदि भारतीय टीम सेमीफाइनल हार जाती है, तो उसे 3 अक्टूबर को ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) मैच सुबह 5:30 बजे खेलना होगा.
प्र.: 5. एशियन गेम्स में भारतीय टीम का क्वार्टरफाइनल मुकाबला कब और किस टीम के खिलाफ होगा?
उ.: भारत का क्वार्टरफाइनल मुकाबला 28 सितंबर को ग्रुप A की उपविजेता टीम के खिलाफ होगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं