न्यू चंडीगढ़ में वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से गेंदबाजों की बखियां उधेड़ी, जिस सहजता से छक्के लगाए, उसने क्रिकेट जगत को उनका दीवाना बना दिया. वैभव ने बुधवार को एक बार फिर दिखाया कि आखिर उन्हें अगला बड़ा सुपरस्टार क्यों माना जा रहा है. 15 की उम्र में ही इस बल्लेबाज ने सचिन तेंदुलकर से लेकर सनथ जयसूर्या तक को अपना फैन बना लिया है. यूनिवर्स बॉल क्रिस गेल ने कहा है कि भले ही बुधवार को वैभव आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक नहीं लगा पाए, लेकिन वह आने वाले दिनों में जरूर ऐसा करेंगे. कैफ ने सूर्यवंशी की पारी को देखने के बाद कहा कि हम एक चमत्कार देख रहे हैं. हम भविष्य का एक सितारा देख रहे हैं. वैभव ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में 12 छक्कों के दम पर 97 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनके शॉर्ट्स देखने के बाद कहना गलत नहीं होगा कि वैभव अद्भुत हैं, अविश्वसनीय हैं.
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा,"वैभव सूर्यवंशी का बैट स्विंग जबरदस्त रहा है. इससे भी अधिक कमाल की बात यह है कि वह अपने अगले पैर को कितनी खूबसूरती से हटाकर पैरों की तरफ आने वाली गेंदों के लिए जगह बनाते हैं. इसी आजादी की वजह से वह इस तरह खेल पाते हैं." उन्होंने लिखा,"वह पारी किसी चमत्कार से कम नहीं थी."
Vaibhav Sooryavanshi's bat swing has been outstanding. What's even more remarkable is how beautifully he clears his front foot to create room for balls aimed at his legs. This freedom allows him to play the way he does.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 27, 2026
That innings was nothing short of spectacular!
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने सूर्यवंशी की सराहना करते हुए कहा,"वैभव सूर्यवंशी की तरफ से एक बार फिर बहुत ही खास प्रदर्शन. अपने पहले ही आईपीएल प्लेऑफ मैच में 29 गेंद में 97 रन. उनके शॉट का यह स्तर सचमुच दुर्लभ है."
भारत के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने 'एक्स' पर लिखा,"हम एक चमत्कार देख रहे हैं, हम भविष्य का एक सितारा देख रहे हैं, हम वैभव सूर्यवंशी—उस ‘वंडर बॉय' को देख रहे हैं." कैफ ने कहा,"उन्होंने 'यूनिवर्सल बॉस' क्रिस गेल का अपने पहले पूर्ण आईपीएल सत्र में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. और उनकी उम्र अभी सिर्फ 15 साल है. विरोधी टीम के खिलाड़ी, टीम के मालिक और पूरी क्रिकेट की दुनिया उनकी तारीफ कर रही है. क्रिकेट में आगे देखने के लिए अभी बहुत कुछ बाकी है."
We are seeing a miracle, we are seeing a future star, we are seeing Vaibhav Sooryavanshi the wonder boy. Jaw dropping sixes, breaks universal boss Chris Gayle's record of most sixes in his first full IPL season. And he's just 15. The opposition players, owners and the entire…
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) May 27, 2026
इंग्लैंड के महान बल्लेबाज केविन पीटरसन भी सूर्यवंशी के इस कारनामे से हैरान रह गए. उन्होंने लिखा,"सूर्यवंशी तो कमाल के खिलाड़ी हैं! हे भगवान! कवर के ऊपर से मारा गया वह छक्का...."
Vaibhav told me he wants to score 200 in a T20.
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) May 27, 2026
I believe him!
भारत के महान खिलाड़ी युवराज सिंह ने लिखा,"बॉस बेबी' ने 'वर्ल्ड बॉस' का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अविश्वसनीय. इस बच्चे को खेलते देखना बहुत शानदार अनुभव है."
Boss baby breaks world bosses record! Unbelievable this kid great to watch 🔥 #unreal #VaibhavSooryavanshi #SRHvsRR @IPL
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) May 27, 2026
इंग्लैंड के दिग्गज माइकल वॉन ने लिखा,"वह टी20 में दुनिया का बेस्ट ओपनर है. भारत को उसे चुनना होगा."
He is the best T20 opener in the World .. India have to pick him … https://t.co/7BWRv1X5lL
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) May 27, 2026
श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या ने लिखा,"वैभव की क्या ज़बरदस्त बैटिंग है. बेहद खास टैलेंट-इतनी कम उम्र में इतना आत्मविश्वास. क्रिकेट की दुनिया में एक बहुत ही खास खिलाड़ी की एंट्री हो रही है."
This is some hitting from Vaibhav
— Sanath Jayasuriya (@Sanath07) May 27, 2026
Very special talent, such confidence at a young age. Cricket has a special player coming through
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं