विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2021

पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि पिछले 12 महीने के हालात ने WTC Final में टीम विराट के खेल पर असर डाला

WTC Final 2021: इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि WTC Final बहुत ही नजदीकी मुकाबला था और भारत के पिछले 12 महीने के मुश्किल हालात का असर इस मैच पर पड़ा. श्रीराम बोले क यह नजदीकी मुकाबला था. मेरा मानना है कि न्यजीलैंड ने खुद को हालात से बेहतर समायोजित किया. 

पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि पिछले 12 महीने के हालात ने WTC Final में टीम विराट के खेल पर असर डाला
टीम इंडिया के बारे में पूर्व बल्लेबाज ने सही बात कही है
नई दिल्ली:

पिछले दिनों भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया WTC Final मुकाबला फैंस को लंबे समय तक याद रहेगा. इसकी वजह यही नहीं है कि यह पहली WTC थी, बल्कि जिस तरीके से केन विलियम्स (Kane Williams) की टीम ने भारत को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया, उस अंदाज ने बारतीय का भी दिल जीत  लिया. मुकाबले का असर ऐसा है कि करीब हफ्ता भर बीत जाने के बाद भी विशेषज्ञों और पूर्व क्रिकेटरों की राय मैच को लेकर आ रही है. ये लोग अलग-अलग पहलू से आंकलन कर रहे हैं. अब इसमें भारत के पूर्व क्रिकेटर और फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के बॉलिंग कोच श्रीधरन श्रीराम (Sridharan Sriram) भी शामिल हो गए है. इस पूर्व बल्लेबाज ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि WTC Final बहुत ही नजदीकी मुकाबला था और भारत के पिछले 12 महीने के मुश्किल हालात का असर इस मैच पर पड़ा. श्रीराम बोले क यह नजदीकी मुकाबला था. मेरा मानना है कि न्यजीलैंड ने खुद को हालात से बेहतर समायोजित किया. 

ENG vs SL: मार्क वुड की रहस्यमयी गेंदबाजी, गेंद फेंकने के बाद खुद हैरान रह गया गेंदबाज- Video

पूर्व बल्लेबाज बोले कि इसके अलावा कीवी टीम फाइनल से पहले दो टेस्ट खेलने के साथ पहुंची थी. वे हालात से पहले से ही समायोजित हो चुके थे. बहुत से लोगों ने भारत की पिछली एक साल की यात्रा के बारे में ज्यादा संज्ञान नहीं लिया है. उन्होंने कहा कि पिछले साल यह टीम आईपीएल से सीधे ऑस्ट्रेलिया गयी और चार महीने बायो-बबल में रही. इसके बाद खिलाड़ी सिर्फ पांच दिन के लिए लौटे और फिर इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए दो महीने के लिए बायो-बबल में चले गए. इसके बाद फिर से सीधे आईपीएल खेलने चले गए और फिर मुबई में 14 दिन के क्वारंटीन के बाद टीम विराट ने WTC Final खेला और अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट खेलेंगे.

UAE में होगा टी-20 वर्ल्ड कप तो फैन्स ने कर दी Memes की बरसात, लोग बोले- हमें भी वहां भेज दो..'

श्रीराम बोले कि पिछले बारह महीने के हालात भारतीय टीम के लिए बहुत ही मुश्किल रहे हैं. यहां तक कि आईपीएल में खेले ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों के लिए भी हालात मुश्किल रहे. दूसरी तरफ न्यूजीलैंड भाग्यशाली रहा कि उसके देश में ज्यादा कोविड-19 केस नहीं रहे. उन्होंने स्वतंत्रतापूर्वक क्रिकेट खेली, आउटडोर अभ्यास किया और कीवी खिलाड़ी WTC Final से पहले अपने घरेलू टूर्नामेंटों में खेले. फाइनल से पहले उनकी तैयारी बहुत ही उम्दा रही. 

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ में बिके थे ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridharan Sriram, Virat Kohli, India Vs New Zealand 06/18/2021 Innz06182021201081, ICC World Test Championship 2021, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com