विज्ञापन

Anil Chaudhary: नए अवतार में अंपायर अनिल चौधरी, हरियाणवी सॉन्ग में दिखा डॉन वाला अंदाज

Umpire Anil Chaudhary in Haryanvi music video: अंपायरिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद अनिल चौधरी कमेंट्री के साथ साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव थे. वहीं अब उन्होंने फैंस को हैरान कर दिया है. अनिल चौधरी एक नए हरियाणवी सॉन्ग में नजर एक्टिंग करते नजर आने वाले हैं.

Anil Chaudhary: नए अवतार में अंपायर अनिल चौधरी, हरियाणवी सॉन्ग में दिखा डॉन वाला अंदाज
Umpire Anil Chaudhary in Haryanvi music video

अंपायरिंग से करीब छह महीने पहले संन्यास लेने वाले अनिल चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. फैंस उन्हें रील्स में देख रहे हैं, कमेंट्री करते देख रहे हैं. लेकिन अब इस भारतीय अंपायर ने एक कदम और बढ़ाते हुए एक्टिंग में हाथ आजमाया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें चौधरी घोड़े की सवारी करते, बंदूक उठाते हैं नजर आ रहे हैं. "गोली तो चालेगी" सॉन्ग में अनिल चौधरी का हरियाणवी स्वैग फैंस जहां हैरान है वहीं उनका यह अंदाज भी पसंद कर रहे हैं. 

रिपोट्स के अनुसार, "गोली तो चालेगी" को डायमंड ने गाया है और नरेश झा के एपिक फिल्म्स ने इसका प्रोडक्शन किया है. इस गाने के डारयरेक्टर फैशन डिजाइनर से निर्देशक बनी सुमन गुहा हैं. इस गाने के सारांश में लिखा है,"एपिक फिल्म्स गर्व से 'गोली तो चलेगी' का आधिकारिक संगीत वीडियो प्रस्तुत कर रहा है, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी अपने सबसे शक्तिशाली और अप्रत्याशित ऑन-स्क्रीन डेब्यू में हैं."

अनिल चौधरी का दावा है कि वह अपनी नई भूमिका में काफी सहजता से आ गए हैं, क्योंकि वह पहले से ही स्पॉटलाइट के साथ सहज थे. हरियाणवी में व्यापक क्रिकेट कमेंट्री करने के बाद, उनकी इस भाषा पर अच्छी पकड़ भी है. इसके अलावा, हाई-प्रोफाइल क्रिकेट मैचों के विपरीत, जहां सभी की निगाहें अंपायर पर होती हैं, खासकर विवादास्पद कॉल के दौरान, एक्टिंग में रीटेक का मौका जरूर होता है.

अनिल चौधरी ने मुंबई में आयोजित सॉन्ग लॉन्च के मौके पर कहा,"अंतरराष्ट्रीय या आईपीएल मैच में अंपायरिंग की तुलना में, मुझ पर थोड़ा कम दबाव था. यहां, यदि आप कुछ चूक जाते हैं या गलती करते हैं, तो आप इसे एडिट टेबल पर ठीक कर सकते हैं, लेकिन अंपायरिंग में ऐसा नहीं है. अभिनय में, आपको बहुत सारी भावनाओं का अभिनय करना होता है. अंपायरिंग में, आपको भावनाओं से बचना होता है." उन्होंने आगे कहा,"मुझे कैमरे से डर नहीं लगा क्योंकि मैं हरियाणवी में कमेंट्री करता रहता हूं. सुमन गुहा ने मुझसे बेहतरीन काम करवा लिया. मैं प्रोड्यूसर नरेश झा का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया. शूटिंग का अनुभव शानदार रहा. अंपायरिंग और एक्टिंग दोनों का अलग ही मजा है."

अनिल चौधरी ने 2013 और 2025 के बीच 12 टेस्ट, 49 वनडे, 64 टी20 इंटरनेशनल और 131 आईपीएल मैचों में अंपायरिंग की है. अनिल चौधरी एस रवि के साथ सबसे अधिक मैचों में अंपायरिंग करने के मामले में भारतीयों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. उनका घरेलू रिकॉर्ड भी शानदार है, जिसमें 91 प्रथम श्रेणी मैच, 114 लिस्ट ए गेम और 278 टी20 शामिल हैं.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चौधरी को 2022 में ए+ श्रेणी में केवल 10 अंपायरों में से एक के रूप में रखा था. ए+ और ए श्रेणियों के अंपायरों को प्रथम श्रेणी खेल के लिए प्रति दिन 40,000 रुपये का भुगतान किया जाता था, जबकि बी और सी श्रेणियों के अंपायरों को प्रति दिन 30,000 रुपये का भुगतान किया जाता था. यह ग्रुपिंग 2021-2022 सीज़न के प्रदर्शन की समीक्षा के बाद की गई थी.

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम दुनिया के बेहद नामचीन पुरस्कार के लिए हुईं नामित

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, T20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद आया पहला बड़ा इस्तीफा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com