विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2020

पूर्व सेलेक्टर ने एमएस धोनी को टीम इंडिया में वापसी को लेकर चेताया, कमबैक पर खड़ा हुआ यह बड़ा सवाल

पिछले साल से सक्रिय क्रिकेट से दूर चल रहे एमएस धोनी की मुश्किलें आईपीएल के संभावित रद्द होने से भी बहुत  ज्यादा बढ़ने जा रही हैं.

पूर्व सेलेक्टर ने एमएस धोनी को टीम इंडिया में वापसी को लेकर चेताया, कमबैक पर खड़ा हुआ यह बड़ा सवाल
एमएस धोनी की फाइल फोटो
नई दिल्ली:

ऐसा लगता है कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी की टीम इंडिया में वापसी आसान होने नहीं जा रही. अभी हाल ही में दिग्गज सुनील गावस्कर सहित कई खिलाड़ियों ने इसी तरह की बात की. और अब पूर्व सेलेक्टर और टेस्ट क्रिकेटर वेंकटपथि राजू ने भी एमए स धोनी की टीम में वापसी को लेकर उन्हें चेता दिया है. पिछले साल से सक्रिय क्रिकेट से दूर चल रहे एमएस धोनी की मुश्किलें आईपीएल के संभावित रद्द होने से भी बहुत  ज्यादा बढ़ने जा रही हैं. 

यह भी पढ़ें: अब कनिका कपूर ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए बढ़ाया खतरा

जाहिर है कि आईपीएल धोनी की वापसी के लिए एक बड़ा मंच था. धोनी इसे लेकर पूरी गंभीरता से तैयारी में जुटे थे. और सेलेक्टरों सहित पूर्व खिलाड़ी बार-बार यह कह रहे थे कि धोनी की टीम इंडिया में वापसी उनके आईपीएल में प्रदर्शन पर निर्भर करेगी. वहीं नए चीफ सेलेक्टर सुनील जोशी ने भी साफ तौर पर ऐसा कहा था, लेकिन आईपीएल के संभावित रद्द होने सवाल खड़े कर दिए हैं. 

यह भी पढ़ें: ब्रैड हॉग ने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स में से इसे बताया सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

बहरहाल, पूर्व स्पिनर वेंकटपथि राजू ने धोनी को चेताते हुए कहा कि धोनी पिछले 15 साल से एक मैच विजेता खिलाड़ी रहे हैं और उनके प्रशंसक बहुत ही बड़ी तादाद में हैं, लेकिन किसी भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के लिए लंबे ब्रेक के बाद  वापसी करना बहुत ही मुश्किल होता है. राजू ने कहा कि अगर धोनी को टीम इंडिया में वापसी करनी है और अगर आईपीएल का आयोजन होता है, तो उन्हें बहुत ही शानदार प्रदर्शन करना होगा. राजू जैसी बात सभी दिग्गजों ने कही है, लेकिन इस बात ने गंभीर सवाल भी खड़ा कर दिया है. 

VIDEO:  पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल स्टोरी.

और सवाल यह है कि अगर आईपीएल रद्द होता है, धोनी खुद को कैसे साबित करेंगे. किन टूर्नामेंट के जरिए अपनी मैच फिटनेस और परफॉरमेंस दिखाएंगे? 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com