विज्ञापन

'हमने देखा बच्चा लिपटकर पड़ा था', जबलपुर हादसे की सबसे दर्दनाक तस्वीर के बारे में रेस्क्यू टीम ने क्या बताया

जबलपुर के बरगी डैम में 30 अप्रैल की शाम को एक क्रूज डूब गई थी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे की एक दर्दनाक तस्वीर भी आई, जिसमें एक मां अपने बेटे को सीने से लिपटकर आखिरी तक मौत से लड़ती रही.

'हमने देखा बच्चा लिपटकर पड़ा था', जबलपुर हादसे की सबसे दर्दनाक तस्वीर के बारे में रेस्क्यू टीम ने क्या बताया
जबलपुर में 30 अप्रैल की शाम को क्रूज डूब गई थी.
IANS
  • जबलपुर के बरगी डैम में अचानक आए तूफान के कारण क्रूज डूब गया, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई
  • मां-बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जो मौत से लड़ते हुए एक-दूसरे से जुड़े थे
  • हादसे के दौरान पिता और बेटी सुरक्षित बच गए, जबकि मां और बच्चा क्रूज के अंदर फंस गए थे
जबलपुर:

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 30 अप्रैल की शाम को एक क्रूज डूब गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है. वही बच्चा, जिसे उसकी मां ने अपने सीने से लगाकर रखा था और आखिरी दम तक मौत से लड़ती रही. लेकिन दुर्भाग्य से दोनों की ही इसमें जान चली गई. अपने बेटे को सीने से लगाकर रखने वाली मां की उस तस्वीर जब सामने आई तो हर किसी का कलेजा फट गया. दो दिन से मां-बेटे की वह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

उस मां-बेटे को नदी से बाहर निकालने वाले गोताखोर ने जब रेस्क्यू के बारे में बताया तो उसकी आंखें भी छलक पड़ीं. उसने कहा, 'हम देखकर हैरान हो गए. हमने जब शव को खींचने की कोशिश की तो वह बाहर नहीं आया. जब हमने देखा कि क्यों नहीं आ पा रहा बाहर तो देखा कि बच्चा सिमटकर पड़ा था. हम उसको खींच रहे लेकिन उसकी पकड़ बच्चे से छूट नहीं रही थी.'

जानकारी के मुताबिक, मां-बेटे दिल्ली से अपने परिवार के साथ यहां पिकनिक मनाने आए थे. परिवार में पति-पत्नी, एक बेटा और एक बेटी थे. हादसे के दौरान पिता और बेटी किसी तरह सुरक्षित बच गए लेकिन मां और बेटा क्रूज के अंदर ही फंस गए.

जबलपुर के बरगी डैम में 30 अप्रैल की शाम को क्रूज डूब गई थी. क्रूज में सवार 9 यात्रियों की मौत हो गई है. 28 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 4 लोग अब भी लापता हैं. अधिकारियों का कहना है कि अचानक आए तूफान के कारण क्रूज पलटकर डूब गई. शुक्रवार को क्रूज का मलबा बरामद कर लिया गया था. इससे पुष्टि हुई कि अंदर अब कोई शव नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

चश्मदीदों ने बताया कि तेज हवाओं के कारण पानी में तेज लहरें उठने लगी थीं, जिससे यात्रियों ने शोर मचाया. यात्रियों ने क्रूज को किनारे ले जाने की मांग की. क्रूज में मौजूद एक शख्स ने क्रू मेंबर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आखिरी वक्त में लाइफ जैकेट के लिए अफरा-तफरी मच गई थी.

हादसे के तीसरे दिन बाद तक रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, क्योंकि 4 लोग अब भी लापता हैं. रेस्क्यू टीम में 200 से ज्यादा जवान शामिल हैं. सरकार ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. साथ ही लापरवाही और सुरक्षा चूक के आरोपों के बाद तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है.

यह भी पढ़ेंः Exclusive: ऊंची लहरें टकराईं, मैंने क्रूज को मोड़ा, मगर देर हो चुकी थी... जबलपुर हादसे के क्रूज पायलट ने NDTV को बताया

यह भी पढ़ेंः मौत की आखिरी सांस तक... मां ने लाडले को सीने से लगाए रखा, बहन ने सुनाई रुला देने वाली कहानी

यह भी पढ़ेंः बरगी क्रूज त्रासदी का खौफनाक वीडियो: पानी भरता रहा, लोग चीखते रहे... लाइफ जैकेट तब खुलीं जब मौत सामने खड़ी थी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jabalpur Cruise Accident, Jabalpur Cruise Tragedy, Mother Son Jabalpur Tragedy, Jabalpur Tragedy Mother Son Photo, Jabalpur Cruise News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com