विज्ञापन

Do You Know: भारत का सबसे छोटा रेलवे स्‍टेशन कहां है, नाम भी ऐसा कि शायद ही कभी सुना होगा

Do You Know: रेलवे स्‍टेशन से ट्रेन की यात्रा तो सभी ने की होगी. देश में एक से एक भव्‍य रेलवे स्‍टेशन भी हैं. पर क्‍या आप जानते हैं कि देश का सबसे छोटा रेलवे स्‍टेशन कौन सा है और ये कहां पर है. 

रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India

भारत का सबसे छोटा रेलवे स्‍टेशन 
भारत का सबसे छोटा रेलवे स्‍टेशन है IB. यह स्टेशन ओडिशा (Odisha) राज्य के झारसुगुड़ा जिले में है. 

IB नाम की रोचक कहानी 
ना केवल साइज के लिहाज से बल्कि नाम के लिहाज से भी ये स्‍टेशन काफी छोटा है. IB सिर्फ दो अक्षरों का नाम है. रोचक बात यह है कि IB नाम, पास में बहने वाली इब नदी (Ib River) के नाम पर रखा गया है. 

Do You Know: किस शहर को City of Temples कहा जाता है?

स्‍टेशन के बारे में ये है मशहूर 
इस स्‍टेशन पर बहुत कम ट्रेनें रुकती हैं. यहां का प्‍लेटफॉर्म काफी छोटा है. यहां पीले रंग का छोटा सा साइनबोर्ड लगा है, जिस पर बड़े अक्षरों में सिर्फ IB लिखा है.

इस स्‍टेशन का भी अजब नाम 
नाम के लिहाज से देश के सबसे लंबे नाम वाले स्‍टेशनों में से एक हे- वेंकटानरसिम्हाराजुवारीपेटा (Venkatanarasimharajuvaripeta). यह स्‍टेशन आंध्र प्रदेश में स्थित है और इसके नाम का उच्‍चारण हर किसी के बस की बात नहीं है. 

Do You Know: जलेबी को इंग्‍ल‍िश में क्‍या बोलते हैं? सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Do You Know, Do You Know Facts, Do You Know Facts In Hindi, Smallest Railway Station In India, Smallest Railway Station In India Name
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com