- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20
- भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना
- सीरीज में बने रहने के लिए भारत को जीत चाहिए
भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA 3rd T20I) के बीच सीरीज का तीसरा टी-20 मैच विशाखापट्नम में खेला जाएगा. सीरीज में बने रहने के लिए भारत को आज हर हाल में जीतना होगा. क्योंकि एक और हार भारत के लिए सीरीज जीतने पर पानी फेर देगा. लगातार दो मैच हारने के बाद भारतीय प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. एक तरफ जहां ऋषभ पंत की कप्तानी असर छोड़ने में नाकाम रही है तो वहीं दूसरी ओर बल्लेबाज फ्लॉप रहे हैं. हालांकि पहले टी-20 में बल्लेबाजों ने रन जरूर बनाए थे लेकिन गेंदबाज औसत रहे, वहीं, जब गेंदबाजों ने अच्छा खेल दिखाया तो बल्लेबाज फ्लॉप हो गए थे. ऐसे में अब यह सवाल खड़ा होता है कि आखिर में कब भारतीय टीम एक जुट होकर खेलेगी और जीत हासिल करेगी. जो रूट ने कीवी गेंदबाज के उड़ाए होश, अचानक 'स्टांस' बदल कर लगा दिया छक्का- Video
ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व संजय बांगर (Sanjay Bangar) ने तीसरे टी-20 से पहले अपनी राय रखी है. खासकर संजय बांगर ने टीम के प्लेइंग इलेवन पर बात की. स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए बांगर ने कहा कि, मुझे दो बदलाव नजर आ रहे हैं. अक्षर पटेल की जगह रवि बिश्नोई (Ravi Bishno) तो वहीं आवेश खान की जगह अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh).
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बांगर ने कहा कि, यदि दो कलाई के स्पिनर टीम में होंगे तो मैच बन सकता है. पहले 6 ओवरों के लिए हमारे पार विकल्प हैं. मुझे लगता है कि आवेश की जगह अर्शदीप को आजमाया जा सकता है.
बता दें कि अभी तक न तो उमरान को और ना ही अर्शदीप को डेब्यू का मौका मिला है. ऐसे में देखना होगा कि क्या आज तीसरे टी-20 में भारतीय टीम मैनेजमेंट कोई बदलाव करेगा. वैसे, जहीर खान ने भी अपने एक बयान में उमरान को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं