विज्ञापन

कौन हैं भाजपा के दो नए ब्राह्मण चेहरे राधाकांत ओझा और गोपी कृष्णा पांडेय, जो बने राज्यसभा उम्मीदवार

अब गोपी कृष्णा पांडेय की बात करें तो वह संगठन से जुड़े नेता रहे हैं. पार्टी के किसान मोर्चा से जुड़े रहे हैं और कई राज्यों में किसान मोर्चा के प्रभारी रह चुके हैं

कौन हैं भाजपा के दो नए ब्राह्मण चेहरे राधाकांत ओझा और गोपी कृष्णा पांडेय, जो बने राज्यसभा उम्मीदवार
  • भाजपा ने उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की सूची घोषित की है जिनमें दो ब्राह्मण नेता हैं
  • राधाकांत ओझा इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और एक नामी वकील के रूप में जाने जाते हैं
  • राधाकांत ओझा की आरएसएस से जुड़ाव की जानकारी है और वे पार्टी को प्रबुद्ध वर्ग से जोड़ने में सक्रिय रहे हैं
नई दिल्ली:

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. इनमें दो ब्राह्मण नेता हैं, जो बहुत कम चर्चा में रहे हैं, लेकिन पार्टी के भीतर उनकी एक पहचान रही है. फिर भी दोनों ही नाम चौंकाने वाले हैं क्योंकि किसी भी स्तर पर इनके नामों को लेकर कयास नहीं थे. इसके अलावा कभी मीडिया की सुर्खियों का भी ये नेता हिस्सा नहीं रहे. राधाकांत ओझा की बात करें तो वह एक नामी वकील हैं और इलाहाबाद हाई कोर्ट की बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं. वह आरएसएस से भी जुड़ाव रखते रहे हैं. इसके अलावा भाजपा को प्रबुद्ध वर्ग से जोड़ने में भी सक्रिय रहे हैं. 

अब गोपी कृष्णा पांडेय की बात करें तो वह संगठन से जुड़े नेता रहे हैं. पार्टी के किसान मोर्चा से जुड़े रहे हैं और कई राज्यों में किसान मोर्चा के प्रभारी रह चुके हैं. हालांकि वह बेहद लो-प्रोफाइल व्यक्ति हैं और अपनी उम्मीदवारी के नाम से पहले कभी चर्चा में नहीं रहे. राधाकांत ओझा इलाहाबाद हाई कोर्ट के नामी वकील हैं तो वहीं प्रयागराज उत्तरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की भी उन्होंने 2017 में दावेदारी की थी, लेकिन मौका नहीं मिला था. अब वह सीधे देश के उच्च सदन का हिस्सा होंगे. राधाकांत ओझा और गोपी कृष्ण पांडेय को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से आम लोगों को तो हैरानी हुई है, भाजपा के आंतरिक लोगों के लिए भी यह चौंकाने वाली खबर रही.

पढ़ें: भाजपा ने साधा PDS समीकरण, दो नए ब्राह्मण चेहरों को मौका; 5 दलित और ओबीसी

ये दोनों ही नेता भाजपा के आंतरिक दायरे में भी बहुत चर्चा में नहीं रहे हैं. ऐसे में हर कोई इनके बारे में जानकारी ही जुटा रहा है. बता दें कि ब्राह्मण चेहरे के तौर पर काफी चर्चा थी कि हरीश द्विवेदी को राज्यसभा भेजा जा सकता है. उन्हें हाल ही में भाजपा ने संगठन महामंत्री बनाया था. इसके अलावा स्मृति ईरानी के नाम की भी चर्चाएं थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. माना जा रहा है कि भाजपा ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को मौका देने और नए चेहरों को उभरने का मौका देने की रणनीति के तहत इन लोगों को चांस दिया है. हाल ही में यूपी में ब्राह्मण चेहरे कहे जाने वाले दिनेश शर्मा को राज्यपाल बनाया गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Rajya Sabha Candidate List, Up Rajya Sabha Candidate, India News Hindi, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com