विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2023

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने महिला क्रिकेट को लेकर कह दी यह बड़ी बात

निश्चित तौर पर सौरव गांगुली ने जो कहा है, वह एकदम दो सौ फीसद सही बात है

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने महिला क्रिकेट को लेकर कह दी यह बड़ी बात
नयी दिल्ली:

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि भारत में महिला क्रिकेट ने 2019 के बाद से पुरूष क्रिकेट की तुलना में अधिक प्रगति की है. गांगुली ने जियो सिनेमा से कहा ,‘भारत में 2019 के बाद से महिला क्रिकेट ने काफी प्रगति की है, पुरुष क्रिकेट से भी अधिक. पुरुष क्रिकेट हमेशा से अच्छी स्थिति में था.' उन्होंने कहा, ‘महिला क्रिकेट ने जहां से यहां तक का सफर तय किया है, वह काबिले तारीफ है. एशिया कप जीतना , विश्व कप में प्रदर्शन और राष्ट्रमंडल खेल में उपविजेता रहना.'

यह भी पढ़ें: ''"हर तीन मिनट में..."ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले वसीम अकरम ने पाकिस्तान बोर्ड को दी सलाह

उन्होंने कहा, ‘हरमनप्रीत , स्मृति, रिचा, जेमिमा, शेफाली , सभी की प्रगति प्रभावी रही है.' गांगुली ने कहा, ‘जब झूलन गोस्वामी ने संन्यास लिया, तो लगा कि अगली तेज गेंदबाज कहां से आयेगी लेकिन पिछले तीन साल में रेणुका ठाकुर आई. महिला क्रिकेट के लिये यह बहुत अच्छी बात रही.'

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक गांगुली ने कहा कि हाल ही में महिला प्रीमियर लीग की नीलामी के दौरान भारत की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को टीमों द्वारा चुने जाने से उन्हें काफी अच्छा लगा. वहीं, गांगुली ने कहा कि यह बहुत ही अच्छी बात है कि अनकैप्ड वृंदा दिनेशऔर पंजाब की 20 साल की काशवी गौतम को उम्मीद से कहीं ज्यादा रकम मिली. और इससे युवा लड़कियों को बड़ा संदेश जाएगा और वे इस खेल की ओर आकर्षित होंगी.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sourav Ganguly, Vrinda Dinesh, Aakash Chand, Kashvee Sudesh Gautam, Women's Premier League 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com