विज्ञापन

अभिषेक-ईशान का चला बल्ला तो स्पेशल रिकॉर्ड बनाएगी SRH,आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

हेनरिक क्लासेन पहले ही 600 का आंकड़ा पार कर चुके हैं, जबकि ईशान किशन और अभिषेक शर्मा भी 600 रनों के करीब हैं. राजस्थान के खिलाफ तीनों ही तहलका मचाना चाहेंगे.

अभिषेक-ईशान का चला बल्ला तो स्पेशल रिकॉर्ड बनाएगी SRH,आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा ऐसा
Abhishek Sharma, Ishan Kishan, Heinrich Klaasen Sunrisers Hyderabad Special Record

आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है. लीग स्टेज में हैदराबाद ने दोनों मौकों पर  राजस्थान को हार का स्वाद चखाया था. इतना ही नहीं हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ अपने पिछले छह मैच जीते हैं. तो दूसरी तरफ राजस्थान न्यू चंडीगढ़ में कभी नहीं हारी है. ऐसे में आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है और इस मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड भी बन सकता है, जो आईपीएल इतिहास में कभी नहीं हुआ है. इसके लिए जरूरी है कि अभिषेक शर्मा 37 और ईशान किशन 31 रन बनाए. 

इतिहास में पहली बार बनेगा ये खास रिकॉर्ड

अगर बुधवार को अभिषेक ने 37 और ईशान ने 31 रन बना लिए तो आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब किसी टीम के तीन बल्लेबाज किसी एक सीजन में 600 रन बनााएंगे. आज तक कोई ऐसा नहीं कर पाया है. लीग स्टेज मैच के बाद क्लासेन के 14 पारियों में 606 रन हैं. जबकि अभिषेक के 563 और ईशान के 569. यह तीनों बल्लेबाज इस सीजन ऑरेज कैप की रेस में बने हुए हैं, जो फिलहाल साई सुदर्शन के नाम है. सुदर्शन के पहले क्वालीफायर-1 के बाद 652 रन हैं. 

IPL 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले SRH बल्लेबाज

  • हेनरिक क्लासेन- 14 पारी- 606 रन
  • ईशान किशन- 14 पारी- 569 रन
  • अभिषेक  शर्मा- 14 पारी- 563 रन

आत्मविश्वास के साथ उतरेगी हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन के लीग चरण में राजस्थान रॉयल्स को दो बार हराने के बाद, पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ इस नॉकआउट मुकाबले में उतरेगी. 13 अप्रैल को एसआरएच ने आरआर के खिलाफ 57 रन से जीत दर्ज की थी, जबकि 25 अप्रैल को इसी टीम के विरुद्ध 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मुकाबलों में 9 जीत के साथ 18 अंक अपने नाम किए। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रही. हैदराबाद के अंक शीर्ष-2 टीमों (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस) के बराबर थे, लेकिन कम नेट रन रेट के कारण उन्हें एलिमिनेटर खेलना पड़ रहा है.

दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस पर एक अहम जीत के साथ प्लेऑफ में जगह बनई है. 8 लीग मैच जीतने के बाद यह टीम 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही. बैटिंग यूनिट सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी मजबूती रही है. अभिषेक शर्मा ने टॉप ऑर्डर में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी है, जबकि किशन और हेनरिक क्लासेन ने मिडिल ऑर्डर में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया. नीतीश कुमार रेड्डी भी इस सीजन के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक बनकर उभरे हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी यूनिट में कुछ जगहों पर अनुभव की कमी नजर आई है, लेकिन इसके बावजूद टीम ने सही समय पर शानदार प्रदर्शन किया. युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा ने कमिंस के साथ मिलकर बेहतरीन प्रदर्शन किया.

ऐसी हैं दोनों टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम: ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्स, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, अमित कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा.

राजस्थान रॉयल्स की टीम: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जड़ेजा, डोनोवन फरेरा, ब्रजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, दासुन शनाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन और क्वेना मफाका.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के छक्कों की रफ्तार के आगे क्रिस गेल भी फेल! तय है आईपीएल इतिहास के इस मेगा रिकॉर्ड का टूटना

यह भी पढ़ें: SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी vs पैट कमिंस, न्यू चंडीगढ़ की पिच क्या असर दिखाएगी, कैसा रहेगा मौसम, जानें तमाम बातें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com