एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी के बाद उनके गृह जिले समस्तीपुर में जश्न का माहौल देखने को मिला. भारत-ए के युवा बल्लेबाज ने यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन की तूफानी पारी खेलते हुए लिस्ट-ए क्रिकेट के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिसके बाद समस्तीपुर में प्रशंसकों ने जमकर खुशियां मनाईं. वैभव की दोहरे शतक वाली पारी की खबर मिलते ही इलाके में स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों ने कई जगह आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया.
#WATCH | Samastipur, Bihar | Family members of Indian Cricketer Vaibhav Sooryavanshi celebrate as he broke multiple records, shattering the List A world records for the fastest century (28 balls), fastest 150 (40 balls), and fastest double century (52 balls) for India A against the UAE in the Asia Cup Rising Stars match today (Video source: Vaibhav Sooryavanshi's family member)
— ANI (@ANI) November 24, 2026
यूएई के खिलाफ इस यादगार पारी में वैभव ने 28 गेंदों में शतक, 40 गेंदों में 150 रन और 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया. उनकी इस ऐतिहासिक बल्लेबाजी ने समस्तीपुर के लोगों को जश्न मनाने का बड़ा मौका दे दिया. समस्तीपुर में देर तक जश्न का माहौल बना रहा.
वैभव की उपलब्धि पर समस्तीपुर के ताजपुर में जश्न
वैभव की इस ऐतिहासिक पारी की खबर जैसे ही उनके गृह क्षेत्र ताजपुर पहुंची, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई. लोगों ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की. वैभव के चाचा राजीव सूर्यवंशी ने कहा कि वैभव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर या संसाधन की मोहताज नहीं होती. वैभव के पैतृक निवास ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर में भी जश्न का माहौल रहा. उनकी दादी उषा सिंह, चाचा राजीव सूर्यवंशी, चाची एवं वार्ड पार्षद कृति प्रिया सहित परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण उनकी उपलब्धि पर खुशी से झूम उठे. लोगों ने मिठाई बांटकर वैभव की सफलता का जश्न मनाया. वहीं वैभव के घर के बाहर पटाखे फोड़कर आतिशबाजी की गयी.
Doha called for a weather update, but got a full-blown Sooryavanshi storm instead! 🌪️ Watch India A vs UAE in the #DPWorldAsiaCupRisingStarsMens2026, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #INDvUAE https://t.co/tI7zwqqHHn
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 24, 2026
एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में मंगलवार का दिन पूरी तरह वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा. युवा बल्लेबाज ने यूएई के खिलाफ ऐसी पारी खेली, जिसने रिकॉर्ड बुक के कई पन्ने बदल दिए. 53 गेंदों पर 204 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए वैभव ने न सिर्फ भारत-ए को 7 विकेट से जीत दिलाई, बल्कि लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक और दोहरा शतक लगाने का कारनामा भी अपने नाम कर लिया.
यहीं नहीं, उन्होंने 40 गेंदों में 150 रन पूरे किए और फिर 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया. वैभव 53 गेंदों पर 204 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस अविश्वसनीय पारी में 7 चौके और 28 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 385 से भी अधिक रहा. इस पारी को लंबे समय तक याद रखा जाएगा क्योंकि 53 गेंदों में 204 रन और 28 छक्कों के साथ वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए क्रिकेट में बल्लेबाजी का नया अंदाज दिखाया है.
रिपोर्ट - अविनाश कुमार, समस्तीपुर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं