लॉर्डस में मेहमान न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट में शानदार शुरुआत करने वाली इंग्लैंड टीम को जोर का झटका लगा है. और फील्डिंग के दौरान बाउंड्री के नजदीक कारण उन्हें सिर में चोट लगी और उन्होंने कनकशन (सिर में भीतरी चोट) के लक्षणों के कारण बीच टेस्ट से ही हटने का निर्णय लिया. मैट पार्किंसन उनके सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी होंगे. ईसीबी ने जारी बयान में कहा कि फील्डिंग के दौरान लीच को सिर में लगी चोट बाद उन्हें कनकशन के लक्षण महसूस हुए. कनकशन नियम (concussion rule) के हिसाब से उन्होंने टेस्ट मैच से हटने का फैसला किया है. ईसीबी ने कहा कि लंकाशायर के स्पिनर मैथ्यू पार्किंसन उनकी जगह लेंगे. वह जल्द ही शिविर से जुड़ जाएंगे और उन्हें सीधे इलेवन में शामिल किया जा सकता है. पार्किंसन लेग स्पिनर हैं और उन्होंने 37 प्रथम-श्रेणी मुकाबलों में 126 विकेट चटकाए हैं.
Soo good by kiwi staff to treat jack leach befor the english physio came pic.twitter.com/E1649cWztE
— abhi (@Coolperson671) June 2, 2022
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: "ऑय एम जेम्स...जेम्स पोट्स", पहले ही टेस्ट में तूफानी अंदाज में परिचय दिया इंग्लिश पेसर ने, video
साल 2019 के बाद से इंग्लैंड के लिए पहला टेस्ट खेल रहे जैक लीच को बाउंड्री के नजदीक तब चोट लगी, जब वह फील्डिंग के दौरान सिर के बल गिए और इस प्रयास में अपनी गर्दल चोटिल करा बैठे. न्यूजीलैंड की मेडिकल टीम ने कुछ मिनट उनका उपचार किया और वह पवेलियन लौट आए. ईसीबी की मेडिकल टीम की जांच के बाद लीच के मैच से हटने का फैसला किया.
क्या कहता है कनकशन नियम
आईसीसी की प्लेइिंग कंडीशन के नियम 1.2.8.1 के हिसाब कनकशन प्लेयर के स्थानापन्न खिलाड़ी का आंकलन करने के लिए लिया गया खिलाड़ी "चोटिल प्लेयर जैसा" ही होना चाहिए. मैच रेफरी को चोटिल खिलाड़ी की भूमिका पर विचार करना चाहिए. साथ ही, स्थानापन्न नामित खिलाड़ी की भूमिका पर भी विचार होगा.
यह भी पढ़ें: "मैं पुजारा की वापसी से अपनी जगह को लेकर चिंतित नहीं', भारतीय बल्लेबाज ने अपनी भूमिका पर जताया भरोसा
नियम 1.2.8.2 कहता है कि अगर मैच रेफरी पाता है कि अगर नामित स्थानापन्न खिलाड़ी की भूमिका टीम को ज्यादा फायदा पहुंचाएगी, तो मैच रेफरी उस की भूमिका की सीमित कर सकता है. उदाहरण के अगर शुद्ध बल्लेबाज डेविड वॉर्नर टेस्ट मैच के दौरान चोटिल होने पर ऑस्ट्रेलिया मिशेल मार्श को नामित करता है, तो मैच रेफरी मार्श के मैच में गेंदबाजी करने पर रोक लगा सकते हैं क्योंकि वह ऑलराउंडर हैं.
---------
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं