इंग्लैंड में बल्ले से गेंदबाजों से कहर बरसा रहे चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने फिर से भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की है, लेकिन इस पहलू को लेकर हनुमा विहारी अपनी जगह को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं. ध्यान दिला दें कि साल के शुरू में हनुवा विहारी ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नंबर-3 पर बल्लेबाजी की थी. इस सीरीज के लिए चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को ड्रॉप कर दिया गया था. ऐसा लग रहा था कि पुजारा और रहाणे का करियर अब लगभग खत्म हो गया है, लेकिन पुजारा ने गजब की जुझारू क्षमता का परिचय देते हुए इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट के जरिए दिखाया कि उनके बल्ले में जान अभी बाकी है, तो वहीं अजिंक्य रहाणे चोटिल हो गए. हालांकि, उनकी अब वापसी की उम्मीद बहुत ही कम है.
यह भी पढ़ें: गांगुली के प्रोजेक्ट को लेकर हुयी स्थिति साफ, तो सोशल मीडिया पर बने मजेदार memes
बहरहाल, एक अखबार से बातचीत में हनुमा विहारी ने कहा कि वह अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं. और वह मैनेजमेंट की इच्छानुसार किसी भी क्रम पर खेलने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि प्रबंधन मुझे जिस भी क्रम पर खेलने को कहेगा, मैं उसके लिए तैयार हूं. मेरा क्रम पहले भी ऊपर-नीचे हो चुका है. दिन की समाप्ति पर आपको खुद को ढालना होता है. मेरे लिए यह खेल के हालात बदलने जैसा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: पोलार्ड और आकाश चोपड़ा आपस में भिड़े, तुरंत DELETE किया ट्वीट, अब वायरल हो रहा है स्क्रीनशॉट
याद दिला दें कि विहारी ने साल 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया था. तब विहारी ने अश्विन के साथ मिलकर भारत के ऊपर दिख रही तय हार को टाल दिया था. तब विहारी ने केवल 23 ही रन बनाए थे, लेकिन तब मांसपेशियों में खिंचाब के बावजद मौके की नजाकत के हिसाब से विहारी ने इसके लिए 160 गेंदों का सामना किया था. लेकिन इसके बावजूद विहारी के लिए टीम इंडिया में जगह बनाना आसान नहीं रहा. और सिडनी टेस्ट से अभी तक भारतीय टीम ने खेले 17 टेस्ट में विहारी केवल 3 ही मुकाबले खेले हैं.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं