- वेस्टंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित
- बेन स्टोक्स पहले टेस्ट में करेंगे इंग्लैंड की कप्तानी
- 8 जुलाई को खेला जाना है पहला टेस्ट मैच
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज (England Vs West Indies) के बीच पहला टेस्ट मैच 8 जुलाई को खेला जाएगा. ऐसे में पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित कर दी गई है. गौरतलब है कि वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में इंग्लैंड की कप्तानी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) करने वाले हैं. इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की है जिसमें ऑलराउंडर मोइन अली और विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो को शामिल नहीं किया गया है. बता दें कि 3 टेस्ट मैचों की श्रृंखला से कोरोना वायरस (Cobid-19) के कारण लगे ब्रेक के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाल होगा. पहला टेस्ट आठ जुलाई से साउथम्पटन के एजेस बाउल में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में शुरू होगा. इंग्लैंड के नियमित कप्तान जो रूट (joe Root) अपने निजी कारणों की वजह से पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में बेन स्टोक्स को इंग्लैंड की कप्तानी दी गई है.
यह पहली बार होगा जब स्टोक्स इंग्लैंड टीम की कप्तानी करने मैदान पर उतरेंगे. उन्होंने अबतक 63 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 4056 रन बना पाने में सफल रहे हैं. गेंदबाजी में भी स्टोक्स ने शानदार परफॉर्मेंस किया है और 147 टेस्ट विकेट लेने में सफल रहे हैं. इंग्लैंड की
JUST IN: England have named a 13-man squad for the first Test against West Indies scheduled to start on 8 July at the Ageas Bowl. pic.twitter.com/gJ58aZbC8c
— ICC (@ICC) July 4, 2020
गौरतलब है कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच अबतक 157 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें 49 टेस्ट मैचों में जीत इंग्लैंड को मिली है तो वहीं दूसरी ओर 57 टेस्ट मैचों में जीत वेस्टइंडीज की टीम को मिली है. इस बार कोरोना वायरस के माहौल में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम किस तरह का क्रिकेट खेलती है यह देखने वाली बात होगी.
पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डॉमनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉवल, जो डेनली, ओली पोप, डॉम सिबले, क्रिस वोक्स और मार्क वुड
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं