IND vs ENG, 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मैच 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाएगा. दूसरे टी-20 में इंग्लैंड ने भारत ने 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब तीसरा टी20 मैच भारत के लिए काफी अहम है. भारत को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना होगा. वहीं, इंग्लैंड की टीम चाहेगी कि वह दूसरा टी-20 मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर टीम बना दे. ऐसे में इंग्लैंड की टीम ने तीसरे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है.
टी20 फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है. दोनों देशों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 18 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 13 मैच इंग्लैंड ने जीते. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है.
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन
फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन,सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग
भारत की प्लेइंग 11 पर रहेगी नजर
मैनचेस्टर में स्पिनर रवि बिश्नोई का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था, जिन्होंने 4 ओवरों में बगैर कोई विकेट हासिल किए 60 रन दिए। इस दौरान एक ही ओवर में 29 रन लुटाए. ऐसे में टीम इंडिया अपनी गेंदबाजी लाइन-अप को बेहतर करना चाहेगी, जिसके लिए एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.
इस मुकाबले के लिए युवा प्रिंस यादव, बिश्नोई की जगह लेने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा से बेहतर विकल्प माने जा रहे हैं, क्योंकि प्रसिद्ध कृष्णा की 'बैक-ऑफ-द-लेंथ' गेंदों को इंग्लैंड के जोरदार शॉट खेलने वाले बल्लेबाज आसानी से बाउंड्री के पार भेज सकते हैं.
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और वरुण चक्रवर्ती
IND vs ENG T20I सीरीज़: पूरा शेड्यूल
| तारीख | दिन | मैच | वेन्यू | भारतीय समय |
| 1 जुलाई | बुधवार | पहला T20I | रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट | रात 10:00 बजे |
| 4 जुलाई | शनिवार | दूसरा T20I | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर | शाम 7:00 बजे |
| 7 जुलाई | मंगलवार | तीसरा T20I | ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम | रात 10:00 बजे |
| 9 जुलाई | गुरुवार | चौथा T20I | काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल | रात 10:00 बजे |
| 11 जुलाई | शनिवार | पांचवां T20I | द रोज़ बाउल, साउथेम्प्टन | शाम 7:00 बजे |
ये भी पढ़ें- ब्राजील को नॉकआउट करने वाले नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड हैं भारतीय खाने के दीवाने
ये भी पढ़ें- नॉर्वे ने रचा इतिहास, 88 सालों में पहली बार किया ऐसा, पांच बार की चैंपियन ब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं