- चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की XI का ऐलान
- स्टुअर्ट ब्रॉर्ड की वापसी
- सिडनी में खेला जाएगा चौथा टेस्ट
Australia vs England, 4th Test, The Ashes, 2021-22: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड ने आखिरकार अपने दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉर्ड को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि बल्लेबाजी डिपार्टमेंट में कोई बदलाव नहीं है. ब्रॉर्ड को ओली रॉबिन्सन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 5 जनवरी को खेला जाएगा. अबतक इंग्लैंड एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड पर 3-0 की अजेय बढ़त बनाई है.
NZ vs BAN: बांग्लादेश ने लिया अबतक का सबसे बेवकूफाना रिव्यू, Video देखकर आप भी हंस पड़ेंगे
ब्रॉर्ड के आने से क्या बदलेगी इंग्लैंड की किस्मत
ब्रॉड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 120 विकेट टेस्ट में ले चुके हैं जो इंग्लैंड के दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. पूरे टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की बल्लेबाजी औसत रही है. देखना होगा कि चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज और गेंदबाज कैसी परफॉर्मेंस कर पाते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चौथे एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड XI: हसी हमीद, ज़ाक क्रॉली, डेविड मालन, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), मार्क वुड, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन
चौथे टेस्ट मे ंऑस्ट्रेलियाई टीम में ख्वाजा की वापसी
वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टेस्ट के लिए उस्मान ख्वाजा को टीम में शामिल किया है. वहीं, पिछले मैच में कहर बरपाने वाले स्कॉट बोलैंड भी टीम का हिस्सा हैं. चौथे टेस्ट में सबकी नजर एक बार फिर कमिंस, मिशेल स्टार्क, बोलैंड और स्पिनर नॉथन लियोन पर रहेगी जबकि ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर भी फैन्स की नजर होगी. पैट कमिंस की गेंदबाजी और स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर की बल्लेबाजी को देखने के लिए फैन्स इच्छुक हैं.
SA vs IND: बुमराह ने रबाडा की गेंद पर जड़ा छक्का, देखकर वाइफ संजना भी चौंक गई- Video
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड
जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले विराट कोहली, क्रोनोलॉजी से क्या समझें?.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं